वार्ड 56 एवं 64 भाजपा प्रत्याशियों को हराने का आयोग पर लगा आरोप, कलेक्टोरेट परिसर पर दुर्ग सांसद समर्थकों के साथ बैठे धरने पर,
दुर्ग 24 दिसंबर । भिलाई नगर निगम चुनाव के मतगणना में हुए अनियमितता का आरोप लगाते हुए दुर्ग लोकसभा सांसद दो भाजपा के प्रत्याशियों एवं समर्थकों के साथ कलेक्टोरेट परिसर में ही धरने पर बैठ गए हैं । इस दौरान एडीएम नूपुर राशि पढ़ना के द्वारा बाहर जाने के लिए जगह भी देने का आग्रह किया गया। जिसे सांसद समर्थकों के द्वारा अनसुना किया गया। सांसद का आरोप है कि भाजपा के दो प्रत्याशियों वार्ड 56 से जे ललिता एवं वार्ड 64 से उपासना साहू के साथ अन्याय हुआ है और इन्हें जबरिया हराया गया है।

इसके पूर्व सांसद भाजपा प्रत्याशी उपासना साहू जे ललिता के साथ कलेक्टर दुर्ग डॉक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे को शिकायती पत्र सौंपा एवं आरोप लगाया कि दोनों ही भाजपा प्रत्याशियों को हराया गया है। इस स्थिति में उनके साथ न्याय होना चाहिए। चर्चा के दौरान कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि यह पूरा मामला उनके अधिकार क्षेत्र का नहीं है । इस स्थिति में दोनों ही प्रत्याशी न्यायालय की शरण में जा सकते हैं। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल के द्वारा पत्र सौंपकर उक्त पत्र में सांसद के द्वारा उल्लेखित किया गया है कि भिलाई नगर निगम के वार्ड क्रमांक 56 की भाजपा प्रत्याशी जे. ललिता एवं वार्ड क्रमांक 64 की भाजपा प्रत्याशी श्रीमति उपासना साहू के मतगणना में अनियमितता करते हुए षडयंत्र पूर्वक मतगणना अधिकारी के द्वारा इनके हार घोषित कर दी गई। मतगणना के दौरान दोनों प्रत्याशीयों द्वारा बार-बार निवेदन करने के बाद भी कुत्सित तरीके से अधिकारी ने अपनी मनमानी की है। सांसद विजय बघेल एवं प्रेम प्रकाश पांडेय के द्वारा लगातार ठाकुर राम सिंह मुख्य निर्वाचन अधिकारी छत्तीसगढ़ एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दुर्ग कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे बार-बार इस अनियमितता की जानकारी देने के बावजूद भी कोई सुनवाई नही हुई। अतः जो असवैधानिक तरीके से यह अनियमितता हुई है । उसको तत्काल सुधार करते हुए दोनों महिला पार्षदों को न्याय प्रदान करें। इसके पश्चात सांसद के द्वारा दुर्ग कलेक्टर से चर्चा की गई ।
चर्चा के संबंध में सांसद विजय बघेल ने बताया कि कलेक्टर ने कहा कि यह उनके अधिकार क्षेत्र का मामला नहीं है।

सांसद दोनों प्रत्याशियों के साथ बैठे धरने पर
चर्चा से असंतुष्ट एवं न्याय नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए सांसद दुर्ग विजय बघेल के द्वारा कलेक्टर परिसर में ही भाजपा के प्रत्याशी उपासना साहू, जे ललिता, सांसद प्रतिनिधि श्रीमती पुष्प लता श्रीनिवास राव, ज्योति शर्मा, निर्मला नायडू, भरत बम भवानी, पोषण वर्मा,आकाश वह अन्य समर्थकों के साथ धरने पर कलेक्ट्रेट परिसर में बैठे हुए हैं।
दोनों ही प्रत्याशियों को मतगणना की परिस्थितियों से अवगत कराया गया था
इस मामले में रिटर्निंग ऑफिसर भिलाई नगर पालिक निगम श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने कहां कि भाजपा प्रत्याशी उपासना साहू रिकाउंटिंग के आवेदन पर पुन: मतगणना की गई थी। जो परिणाम आया उसे सार्वजनिक किया गया है। जे ललिता के द्वारा भी रिकाउंटिंग का आवेदन दिया गया था। संतु उसे खारिज किया गया मतगणना के दौरान की सारी परिस्थितियों से दोनों ही प्रत्याशियों को अवगत कराया गया था। उसके बाद ही परिणामों की घोषणा की गई है।

