वैवाहिक प्रलोभन देकर 3 साल तक करता रहा दैहिक शोषण, अंत में किया इनकार

वैवाहिक प्रलोभन देकर 3 साल तक करता रहा दैहिक शोषण, अंत में किया इनकार


🛑 बेमेतरा से पकड़ा भिलाई नगर पुलिस ने

भिलाई नगर 08 अप्रैल । शादी का झांसा देकर युवती से दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को भिलाई नगर पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आरोपी जयेश पटेल को थाना भिलाई नगर पुलिस ने बेमेतरा से पकड़ा गया।

नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि प्रार्थीया/ पीड़िता को आरोपी जयेश पटेल पिता अशोक पटेल निवासी ग्राम गिधवा जिला बेमेतरा के द्वारा शादी का प्रलोभन देकर 30 अगस्त 2021 से 20 सितंबर 2024 तक सेक्टर 07 ग्राउंड के पास झाड़ी भिलाई एवं अन्य स्थानो पर कई बार शारीरिक संबंध बनाकर उसके साथ शादी करने से इंकार किया है। जिसके संबंध मे प्रार्थिया की लिखित शिकायत पत्र पर अपराध धारा 376(2)(एन) भादवि. 69 बीएनएस. )का घटित करना पाये जाने से आरोपी जयेश पटेल के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। थाना भिलाई नगर पुलिस को प्रकरण मे संलिप्त आरोपी जयेश पटेल के अपने गृह ग्राम गिधवा जिला बेमेतरा मे होने की सूचना प्राप्त हुयी। जिस पर थाना भिलाई नगर से टीम रवाना कर आरोपी जयेश पटेल पिता अशोक पटेल उम्र 22 साल निवासी ग्राम गिधवा जिला बेमेतरा को उनके निवास से हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर घटना को कारित करना स्वीकार किया । जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है | उक्त कार्यवाही मे उनि. नीता राजपुत , उनि. मन्नु लाल यादव , प्र. आर. प्रेम कुमार सिंह, अनिल गुप्ता की भुमिका महत्वपूर्ण रही |