सारदा रामकृष्ण संघ का स्थापना दिवस 10 अप्रैल को, भक्ति सम्मेलन का आयोजन

सारदा रामकृष्ण संघ का स्थापना दिवस 10 अप्रैल को, भक्ति सम्मेलन का आयोजन


भिलाई नगर 08 अप्रैल । सारदा रामकृष्ण संघ, भिलाई के ग्यारहवा स्थापना दिवस के अवसर पर 10 अप्रैल को कार्यक्रम भक्त सम्मेलन का आयोजन कल्याण महाविद्यालय सेक्टर 7 में किया गया है। इस कार्यक्रम में विशेष वक्ता के रूप में श्रीमत् स्वामी सेवाव्रतानंदजी महाराज (सचिव, रामकृष्ण मिशन, बिलासपुर) उपस्थित रहेंगे। इस विशेष दिन के कार्यक्रम में महाराज जी के र्निदेशन में सामूहिक ध्यान, गीता पाठ, आध्यात्मिक चिंतन प्रवचन एवं संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का समापन प्रसाद द्वारा होगा।