गणगौर पर्व के दौरान बड़ा हादसा, कुएं की जहरीली गैस से 5 की मौत

गणगौर पर्व के दौरान बड़ा हादसा, कुएं की जहरीली गैस से 5 की मौत


सीजी न्यूज ऑनलाइन 4 अप्रैल। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के छैगांव माखन थाना क्षेत्र के कोंडावत गांव मे गणगौर पर्व के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया जिसमे पांच लोगों की मौत हो गयी है।

यहां गणगौर विसर्जन के पूर्व एक पुराने कुएं की सफाई करने उतरे आठ लोग दलदल में फंस गए, जो बाहर नहीं आ सके। अब तक पांच शव निकाले जा चुके हैं। घटना इन्दौर-इच्छापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई है।

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने मीडिया को बताया कि कुंए से पांच शव निकाले जा चुके है और अभी भी तीन के और मिलने की आशंका है।