भिलाई नगर, 03 अप्रैल। आज खुर्सीपार थाना क्षेत्र में विधायक प्रतिनिधि भोलू श्रीवास्तव के घर CBI टीम पहुंची और फोटोग्राफी कर लौट गई है।
आपको बता दें कि आज सुबह सीबीआई टीम एक मामले की जांच में भिलाई खुर्सीपार स्थित राकेश उर्फ भोलू श्रीवास्तव के घर दल बल के साथ पहुंची। इस दौरान टीम ने बिना कोई पूछताछ किए भोलू के घर की लोकेशन और फोटोग्राफी कर निकल गई है।

आपको बता दें कि राकेश उर्फ भोलू श्रीवास्तव भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव का नगर पालिक निगम भिलाई में प्रतिनिधि है तथा वह भिलाई निगम की सामान्य सभा, बजट बैठक और अन्य कार्यों में विधायक प्रतिनिधि के रूप में शामिल होता रहा है। आज पुलिस टीम के साथ पहुंची सीबीआई को देख कर आस पास हड़कंप सी मच गई।
सीएसपी हरीश पाटिल ने सीबीआई टीम के आने की पुष्टि करते हुए बताया कि टीम मौके पर पहुंची और भोलू के घर की फोटो लेकर लौट गई है।
आपको बता दें कि सीबीआई महादेव आनलाईन सट्टा मामले में हाल ही में लगभग 60 ठिकानों पर एक साथ पहुंची थी। इस मामले में पूछताछ के आधार पर मिले इनपुट पर जांच तेज हो चली है।

