🛑 507 करोड़ की संपत्ति कुर्क
सीजी न्यूज ऑनलाइन 03 अप्रैल। ईडी, गुरुग्राम ने थ्री सी शेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड और इसके प्रमोटर निर्मल सिंह और अन्य की 286.98 करोड़ रुपये की भूमि के रूप में अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया है. इसके अतिरिक्त, विदुर भारद्वाज नामक एक अन्य प्रमोटर से जुड़े जी4एस सिक्योर सॉल्यूशंस (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड में 108.04 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत कुर्क किए गए. ईडी ने मेसर्स थ्री सी शेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड और अन्य के मामले में 28.03.2025 के अनंतिम कुर्की आदेश के माध्यम से कुल 395.03 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी.
ईडी, गुरुग्राम ने मेसर्स लखानी इंडिया लिमिटेड, मेसर्स लखानी रबर उद्योग प्राइवेट लिमिटेड, लखानी अपैरल प्राइवेट लिमिटेड और अन्य समूह कंपनियों से संबंधित बैंक धोखाधड़ी मामले में पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत 110 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की7 अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है.
ईडी, भोपाल आंचलिक कार्यालय ने श्रीमती अर्चना गांधी पत्नी स्व. उमेश कुमार गांधी डीआईजी जेल भोपाल और अजय कुमार गांधी के खिलाफ पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत माननीय विशेष न्यायालय (पीएमएलए), भोपाल के समक्ष दिनांक 29.03.2025 को अभियोजन शिकायत (पीसी) दायर की है. माननीय न्यायालय ने दिनांक 29.03.2025 को पीसी का संज्ञान लिया है.
ईडी, कोलकाता जोनल कार्यालय ने मेसर्स स्वीट मेलोडी एंटरटेनमेंट कंपनी लिमिटेड और अन्य के एक मामले के संबंध में पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत 1.11 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियों को अनंतिम रूप से कुर्क किया है. कुर्क की गई संपत्तियों में मेसर्स स्वीट मेलोडी एंटरटेनमेंट कंपनी लिमिटेड के निदेशक अतनु रॉय के नाम की 6 अचल संपत्तियां शामिल हैं. इसके अतिरिक्त, मेसर्स स्वीट मेलोडी एंटरटेनमेंट कंपनी लिमिटेड के सीए उत्पल रॉय का 17,35,830 रुपये मूल्य का बैंक बैलेंस भी कुर्क किया गया है.
ईडी, रांची जोनल कार्यालय ने प्रमोद कुमार सिंह और अन्य के मामले में चल रही जांच के संबंध में 25.03.2025 को पीएमएलए, 2002 के तहत आदित्य नारायण सिंह की पत्नी श्रीमती रमापति देवी से संबंधित 1.42 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्ति को अनंतिम रूप से कुर्क किया है जिसमें एक दो मंजिला घर और उससे संबंधित भूमि शामिल है.

