*ठेका मज़दूरो का हो रहा शोषण 4 दिवसीय शिविर में ठेकेदारो की खुली पोल श्रमिको ने की लिखित शिकायत*

*ठेका मज़दूरो का हो रहा शोषण 4 दिवसीय शिविर में ठेकेदारो की खुली पोल श्रमिको ने की लिखित शिकायत*


ठेका मज़दूरो का हो रहा शोषण 4 दिवसीय शिविर में ठेकेदारो की खुली पोल श्रमिको ने की लिखित शिकायत

भिलाई नगर 26 दिसंबर । हिंदुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन सीटू का मेन गेट व खुर्सी पार गेट पर 4 दिवसीय शिविर का समापन हुआ शिविर में ठेका श्रमिको ने यूनियन को ठेकेदारो के खिलाफ  लिखित शिकायत के साथ साथ संगठन की सदयस्ता भी ली ।

संगठन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि संयंत्र में आज नियमित कर्मियों के बराबर का काम ठेका मजदूरो से लिया जा रहा है आज सेल की तमाम इकाइयों में आउट सोर्स के  माध्यम से नियमित कर्मियों के बराबर के काम ठेका कर्मियों से लिया जा रहा है पर ठेका मजदूरो न्यूनतम मजदूरी भी नही मिल पा रही है ठेकेदार द्वारा ठेका मजदूरो का निरन्तर शोषण जारी है 

*4 दिवसीय शिविर में खुली पोल;-*

98 %श्रमिको को नही मिलती वेतन पर्ची, 70 %श्रमिको को नही मिलता ह्नाजरी कार्ड, 80 %ठेका श्रमिको को नही मिलती राज्य सरकार द्वारा  तय न्युनतम मजदूरी  80%श्रमिको को नही दिया गया  पूरा बोनस 

*भिलाई के ठेका श्रमिको ने की ठेकेदारो के खिलाफ लिखित  शिकायत*

शिविर में ठेका श्रमिको ने लिखित शिकायत करते हुए बताया कि वेतन के नाम पर  मात्र  200 से  220 , 280 रुपये दैनिक वेतन भुगतान किया जा रहा है बोनस के नाम पर 2 हाजर से3 हजार मात्र भुगतान किया गया, हाजरी कार्ड वेतन पर्ची नही दी जा रही पूरा वेतन मांगने से काम से बैठा दिया जाता है। 

ठेकेदारो के नाम श्रमिको ने की  शिकायत जो न्यूनतम मजदूरी में करते है धांधली*-

1.भिलाई प्रशिक्षु कल्याण समिति बी. पी. के. एस.- विभाग सी.ई.डी.-300 रुपये न्यूनतम मजदूरी 

2.सी बी पटेल-रोलिंग मिल-200रुपये न्यूनतम मजदूरी

3.रोजी इंटरप्राइजेस-सी.ओ. सी. सी.डी.-320रुपये 

4 फरहत कंस्ट्रक्शन -आर. एस.एम .310 रुपये दैनिक  मजदूरी भुगतान

5 दुर्गा कंट्रक्शन- मर्चेंट मिल 270 रुपये मजदूरी

6.नवीन कुमार- सी इ डी-280 रुपये इसी तरह 

,बी एस बी के, आर के इंटरप्राइजेस, हिमांशु ब्रदर,गोपाल ट्रेडर्स, बी एम इंटरप्राइजेस,प्रगति इंजी.,डी एन. इलेक्ट्रिकल,सी बी पटेल,विनय इंडिया , ऐ आर इंटरप्राइजेस,एम के अंसारी,एन. ए .एस इंटरप्राइजेस ,मारुति,रामानन्द,जे बी ट्रेडर्स,  सुभाष सिन्हा, भिलाई फेब्रिकेटर्स, लगभग विभिन्न विभागों से बहुत से ठेकेदारो के खिलाफ लिखित शिकायत मिली है जो मजदूरो के वेतन में धांधली करते है।जिन्हें लेकर संगठन आगे शिकायत कर निराकरण की मांग करते हुए  ठेकेदारो पर कार्यवाही कि मांग करेगा 

*जमा किये गए दस्तावेजो की हो जांच:- मरकाम*

हिंदुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन सीटू के अध्यक्ष शान्तनु मरकाम ने बताया कि श्रमिको के द्वारा की गई शिकायत से यह स्पस्ट होता है कि भिलाई इस्पात संयंत्र में 70 %मजदूरो को न्यूनतम मजदूरी सहित अन्य वाजिब अधिकार नही दिए जाते पर ठेकेदारो द्वारा ठेका प्रकोष्ठ विभाग सहित ऑपरेटिंग अथॉरिटी के पास  में दस्तावेज प्रस्तुत किये जाते है उसमें सब कुछ सही सही दर्शाया जाता है अगर दस्तावेज की जांच की जाए तो ठेका मजदूरो के  वेतन में धांधली करने वालो पर लगाम लगाई जा सकती है

ठेका श्रमिकों में आक्रोश – ज्योति

यूनियन कि कार्यकारी अध्यक्ष ज्योति सोनवानी ने बताया कि  इन सब समस्याओ से ठेका मजदूर आक्रोशित है ठेका यूनियन सीटू तमाम समस्याओं ओर शिकायत के आधार पर  पर प्रबन्धन से निराकरण की मांग करेगा निराकरण  नही होने पर तमाम मजदूरो को संगठित कर आंदोलन कर उन्हें उनका अधिकार दिलाने का प्रयास करेगी आने वाले समय में आंदोलन तेज करेंगे 

*सिसटम में बदलाव जरूरी;- सोनी* ठेका  यूनियन  सीटू 

के महासचिव  योगेश सोनी ने कहा की ठेका मजदूरो को उनका वाजिब हक अधिकार मिल पाए इस दिशा में सिस्टम में बदलाव की आवश्यकता है प्रबंधन का रिवर्ष ऑक्शन सिस्टम बन्द कर व बायोमेट्रिक सिस्टम से ह्नाजरी कर कुछ हद तक ठेकेदारो द्वारा किये जा रहे शोषण पर लगाम लगाई जा सकती है इस दिशा में प्रबंधन को जल्द उचित पहल करना चाहिए।

अन्य गेटो में शिविर लगा के शिकायत के आधार पर बनेगी संघर्ष की रणनीति:-वेंकट सुबलु

सहायक महासचिव  वाय.वेंकट. सुबलु ने कहा कि आगमी समय मे हिंदुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन सीटू ठेका श्रमिको के बुनियादी अधिकरो के लिए शोषण के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी में है जिस तरह से भिलाई इस्पात संयंत्र में ठेकेदारो की मनमानी शोषण जारी है उसके खिलाफ मजदूरो को एकजुट होने की जरूरत है और अपने हक के लिए आवाज उठाने की जरूरत है यूनियन भिलाई के तमाम श्रमिको को एकजुटता कायम कर संघर्ष के लिए तैयार होने का आव्हान करती है ताकि मजदूर अपनी एकता और संघर्ष से अपने हक अधिकार को प्राप्त कर सके।