*महापौर के लिए राजू, सीजू, एकांश या संदीप-मुख्यमंत्री ही करेंगे फैसला, सभापति पद से सामंजस्य का प्रयास, कांग्रेसी पार्षद गोवा में करेंगे न्यू ईयर सेलिब्रेट*

*महापौर के लिए राजू, सीजू, एकांश या संदीप-मुख्यमंत्री ही करेंगे फैसला, सभापति पद से सामंजस्य का प्रयास, कांग्रेसी पार्षद गोवा में करेंगे न्यू ईयर सेलिब्रेट*


महापौर के लिए राजू, सीजू, एकांश या संदीप-मुख्यमंत्री ही करेंगे फैसला, सभापति पद से सामंजस्य का प्रयास, कांग्रेसी पार्षद गोवा में करेंगे न्यू ईयर सेलिब्रेट

भिलाई नगर, 27 दिसंबर। भिलाई नगर निगम महापौर की ताजपोशी के लिए अब नामों पर विचार होगा, फिलहाल सभी कांग्रेसी विजेता पार्षद प्रत्याशी और कांग्रेस में शामिल हुए निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी रायपुर में तीन दिन बिताने के बाद आज विशाखापट्टनम जा रहे हैं। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार सभी को वहाँ से गोवा टूर कराया जाएगा। पार्षदों के न्यू ईयर सेलिब्रेशन का पूरा इंतजाम गोवा में हो चुका है। नए साल में सभी पार्षद एक साथ भिलाई पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री द्वारा तय किए गए नाम पर महापौर बनाने अपनी मोहर लगाएँगे। 

गौरतलब हो कि भिलाई नगर निगम के 70 वार्डों के लिए हुए नगरीय निकाय चुनाव में 37 पार्षद कांग्रेस, 24 पार्षद भाजपा और 9 निर्दलीय निर्वाचित हुए हैं। नगर सरकार बनाने के लिए कांग्रेस को बहुमत मिल चुका है। प्रारंभ में सेंध के डर से सभी विजयी कांग्रेसी प्रत्याशियों को रायपुर एक रेजार्ट और होटल में ले जाया गया था। इस बीच पांच और निर्दलीय प्रत्याशी कांग्रेस को मिले तो सेंध का सारा डर गायब हो गया। 42 की संख्या प्राप्त होते ही भाजपा की सेंध का रास्ता ही बंद हुआ और कांग्रेस से ही महापौर की ताजपोशी तय हो गई नतीजतन रायपुर से पार्षद भिलाई भेज दिए ताकि वो अपने वार्ड में विजय रैली निकाल सकें। मतदाताओं का आभार जताने के बाद सभी कांग्रेसी पार्षद रायपुर लौट गए और वहां से विशाखापट्टनम के लिए आज रवानगी तय की जा चुकी है। इधर संगठन के वरिष्ठ नेता महापौर के लिए मंथन में जुट गए हैं। एक तरफ जहां लगातार तीन से चार बार के पार्षद नीरज पाल और लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी बन रही थी वहीं सेक्टर 10 से पार्षद सुभद्रा सिंह को नकारना भी मुश्किल लग रहा था। के अलावा पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं गुणों से वरिष्ठ पार्षद रहे सीजू एंथोनी को भी महापौर का दावेदार माना जा रहा है। वरिष्ठ पार्षदों के बीच विधायक देवेंद्र यादव के चहेते एकांश बंछोर का नाम तेजी से उछला तो संदीप निरंकारी और केशव चौबे भी कुछ वरिष्ठों की पसंद बन गए। पहली बार पार्षद बने संदीप निरंकारी की दावेदारी भी संगठन में अहम् मानी जा रही है। महापौर का नाम फाइनल करने के लिए मुख्यमंत्री निवास रायपुर में सीएम के साथ सभी की एक दौर बैठक भी हो चुकी है। बैठक में यह मांग तेजी से उठाई गई कि जब महापौर की सीट सामान्य है तो वहां महापौर भी सामान्य ही बनना चाहिए। बैठक में ही तय हो गया है कि महापौर का शपथ ग्रहण नए साल में होगा। सूत्रों से जानकारी मिली कि महापौर की ताजपोशी 3 जनवरी को हो सकती है । फिलहाल जो नाम तय हुआ है उसमें सबसे ऊपर नाम एकांश बंछोर का ही है। संदीप निरंकारी की दावेदार भी अन्य बचे नामों की अपेक्षा वर्तमान में मजबूत बताई जा रही है। सभी कांग्रेसी विजेता पार्षद प्रत्याशी और कांग्रेस में शामिल हुए पार्षद रायपुर में पांच सितारा लाइफ इंजॉय कर रहे हैं। रायपुर के एक निजी होटल में तीन दिन तक रहने के बाद सभी पार्षद विशाखापट्टनम पहुँच जायेंगे और यहाँ से गोवा। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार संदीप निरंकारी को सभापति का पद देने पर विचार किया जा रहा है। महापौर बनाए जाने को लेकर नीरज पाल, सुभद्रा सिंह और लक्ष्मीपति राजू ने अपना पक्ष रखा है, जिस पर अभी फाइनल विचार करना बाकी है। विधायक देवेंद्र यादव का कहना है कि महापौर कौन बनेगा इस पर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। सीएम हाउस में सभी विजेता पार्षद दाऊ का आशीर्वाद लेने के लिए गए थे। वहां चर्चा भी हुई है। भिलाई नगर को नया महापौर नए साल पर मिलेगा यह तय हुआ है। दिसंबर तक महापौर के शपथ ग्रहण की कोई संभावना नहीं है।