*खुर्सीपार में पार्टी के बाद देर रात जमकर मारपीट, नशे में चला लाठी-डंडा, मची भगदड़*

*खुर्सीपार में पार्टी के बाद देर रात जमकर मारपीट, नशे में चला लाठी-डंडा, मची भगदड़*


खुर्सीपार में पार्टी के बाद देर रात जमकर मारपीट, नशे में चला लाठी-डंडा, मची भगदड़

भिलाई नगर, 27 दिसंबर। खुर्सीपार में कल रात निखिल होटल के सामने पार्टी मना रहे युवकों ने जमकर मारपीट की है। सभी आरोपी युवक कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड के बताए जा रहे हैं जो कि शराब के नशे में थे। इन्होंने पार्टी मे आए एक अन्य युवक को झंडे से पिटा है। घायल युवक ने देर रात खुर्सीपार थाना पहुंच रिपोर्ट दर्ज करवायी है। 

खुर्सीपार थाना एसआई सतीश साहू ने बताया कि 32 वर्षीय अनंत मिश्रा पेशे से सैल्समेन है तथा कल रात निखिल होटल पार्टी में पहुंचा था। जहां राम्हेपुर कालोनी निखिल होटल के पीछे की बस्ती के बहुत से लड़के भी पार्टी में थे। यहीं मौजूद कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड के राकेश मोची, सचिन, अशोक और आकाश में गाली गलौज करने लगे। राहुल, विपिन शर्मा, बसंत और अन्य बस्ती के लोगों ने उन्हें मना किया। अनंत ने बताया कि रात साढे़ 10 बजे राकेश व सचिन गाली बकते उसके पास आए और मारपीट करने लगे। तभी बीच बचाव करने आये विपिन, बसंत, राहुल और अन्य लोगो को डण्डे से जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने लगे। जिससे अनंत के हाथ व सिर, बसंत के सिर और विपिन को दाहिने हाथ में चोट आई है। मारपीट की भगदड़ में मिथिलेश उर्फ छोटू के गिर जाने से उसके पैर मे चोट आयी है। आरोपी राकेश, अशोक, सचिन और आकाश ने एक राय होकर डण्डे से मारपीट की और भाग निकले। आरोपियों के खिलाफ खुर्सीपार पुलिस ने धारा 294, 323, 34, 506 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना मे लिया है।