सड़क दुर्घटना बाद भागा बाईक सवार, घायल युवक अस्पताल में भर्ती
भिलाई नगर, 27 दिसंबर। रविवार को सेक्टर-6 में दूसरी बाईक की ठोकर से बाईक सवार युवक गिरा और घायल अवस्था में उसे लोगों ने सुपेला शासकीय हॉस्पीटल में उपचारार्थ भर्ती कराया है। आरोपी बाईक सवार दुर्घटना बाद मौके से वाहन समेत निकल भागा। घायल युवक के भाई ने कोतवाली थाना पहुंच रिपोर्ट दर्ज करवायी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रेल्वे फाटक चौक सेक्टर 6 में कल साढ़े 11 बजे युवा आंध्रा गणेश समिति ग्रांउड के सामने वार्ड 29 केम्प 1 वृंदा नगर निवासी 29 वर्षीय पी गौतम अपनी बाईक सीजी 07 एल वाई 1836 से 32 बंगला रोड होते हुये घर आ रहा था। इसी दौरान सेक्टर 6 रेल्वे फाटक के पास पेट्रोल डलवाने हेतु मस्जिद के सामने की और मुड रहा था तभी पीछे से आ रही मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 ए एक्स 1833 के चालक ने तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक चलाते हुये गौतम की बाईक को ठोकर मार दी। गौतम के सिर, छाती, दाहिने पैर में गंभीर चोट आई है। एक्सीडेंट बाद आरोपी बाईक चालक वहां से तत्काल निकल गया। घायल गौतम को आस पास के लागों ने शासकीय अस्पताल सुपेला पहुँचाया है। घटना की सूचना पर गौतम का छोटा भाई पी जय कुमार हास्पिटल पहुंचा और गौतम द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना पहुंच रिपोर्ट दर्ज करवाया है। पुलिस आरोपी बाईक चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।

