*शराब पार्टी बाद आपस में उलझे दोस्त, दो ने मिलकर एक को पीटा, जुर्म दर्ज*

*शराब पार्टी बाद आपस में उलझे दोस्त, दो ने मिलकर एक को पीटा, जुर्म दर्ज*


शराब पार्टी बाद आपस में उलझे दोस्त, दो ने मिलकर एक को पीटा, जुर्म दर्ज

भिलाई नगर, 27 दिसंबर। नंदिनी से मित्र को पार्टी के नाम पर खुर्सीपार बुला तीन लोगों ने जमकर शराब पी, फिर आपस में ही उलझ गए नतीजतन दो ने मिलकर एक को पीट दिया। घायल मित्र ने देर रात खुर्सीपार थाना में दोनों मित्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 

खुर्सीपार पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय हेमंत मटरेवार निवासी बागडुमर नंदिनी पेशे से ड्राइवर है। कल शाम उसके राजीव नगर बिहारी गली खुर्सीपार निवासी दोस्त जयप्रकाश ने फोन कर अपने घर बुलाया। हेमंत खुर्सीपार जयप्रकाश के घर पहुँचा तो वहीं उनका मित्र चंकी पाण्डेय भी आया। तीनों ने साथ छक कर शराब पी। रात साढे 10 बजे इनमें किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और नशे में बात गाली गलौज से मारपीट तक जा पहुंची। हेमंत को जयप्रकाश और चंकी ने मिलकर खूब पीटा। मारपीट से हेमंत के हाथ व नाक में चोट आई है। पिटाई के बाद नशा गायब हुआ तो देर रात हेमंत की रिपोर्ट पर खुर्सीपार पुलिस ने जयप्रकाश और चंकी पांडेय के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।