*चांदी की मूर्तियों समेत लाखों के जेवरात उड़ा ले गए चोर, अजमेर घूमने गए भट्टाचार्य परिवार को बनाया निशाना, नेवई थाना क्षेत्र में दूसरी बड़ी चोरी*

*चांदी की मूर्तियों समेत लाखों के जेवरात उड़ा ले गए चोर, अजमेर घूमने गए भट्टाचार्य परिवार को बनाया निशाना, नेवई थाना क्षेत्र में दूसरी बड़ी चोरी*


चांदी की मूर्तियों समेत लाखों के जेवरात उड़ा ले गए चोर, अजमेर घूमने गए भट्टाचार्य परिवार को बनाया निशाना, नेवई थाना क्षेत्र में दूसरी बड़ी चोरी

भिलाई नगर, 28 दिसंबर। अजमेर राजस्थान से टूर कर सोमवार को लौटे अवधपुरी रिसाली निवासी भट्टाचार्य परिवार के घर में घूसते ही पैरों तले जमीन खिसक गई है क्योंकि इनके मकान का ताला तोड़ लाखों के आभूषण  और भगवान गणेश-लक्ष्मी की चांदी की मूर्तियाँ अज्ञात चोर पार कर दिए हैं। 

पीड़ित परिवार ने चोरी गए आभूषण को सूचीबद्ध कर नेवई थाना में सोमवार की शाम रिपोर्ट दर्ज करवायी है। 

नेवई पुलिस ने जानकारी दी कि शासकीय कर्मचारी 58 वर्षीय गौतम भट्टाचार्य निवासी प्लाट 623/49, सड़क-1, अवधपुरी रिसाली परिवार सहित 23 दिसंबर को सुबह 8 बजे अपने घर पर ताला लगा पूरे राजस्थान अजमेर घूमने गये थे। इस दौरान उन्होंने काम वाली बाई दीपा यादव को घर बाउंड्री के अंदर लगे पेड़ पौधों में पानी डालने एवं लाईट को बंद-चालू करने गेट की चाबी दे रखी थी। रविवार की शाम दीपा एवं उसके पति ने भट्टाचार्य के घर के दरवाजा का ताला टूटा देख फोन से गौतम भट्टाचार्य को इसकी सूचना दी। सोमवार को आनन फानन भट्टाचार्य परिवार दोपहर भिलाई पहुँचा और घर के सामने का गेट एवं दोनो मेन डोर का ताला व इंटरलाॅक टूटा पाया। अंदर प्रवेश करने पर पूरा सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी का लाॅकर टूटा था। सामान मिलान करने पर श्रीमती रीना भट्टाचार्य के सारे आभूषण नहीं थे। उनका सोने का लंबा हार, 40 ग्राम का लाॅकेट, लक्ष्मी हार लगभग 13 ग्राम, छोटा हार लगभग 15 ग्राम, लाकेट, बीछा हार 40 ग्राम, लाल मोती सोना हार 12 ग्राम, क्रिस्टल हार 5 ग्राम, कान का बाला 15 ग्राम, 2 नग बाउटी लगभग 25 ग्राम, 2 नग चूड़ी 30 ग्राम, सोने की टिकली 5 ग्राम, जेंट्स अंगूठी 5 ग्राम, 10 जोड़ी कान का सोने ईयरिंग 60 ग्राम, लेडिस अंगूठी 10 ग्राम, चांदी की चैन, चांदी का सिक्का 10 ग्राम, चांदी की गणेशजी मूर्ती और लक्ष्मीजी की मूर्ति चोरी कर ली गयी है।  नेवई पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।