मरकाम हत्याकांड के फरार आरोपी दीपक ठाकुर के सिर पर 10 हजार का इनाम

मरकाम हत्याकांड के फरार आरोपी दीपक ठाकुर के सिर पर 10 हजार का इनाम


दुर्ग 31 मार्च । मरकाम हत्याकांड के फरार आरोपी दीपक ठाकुर के सिर पर पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेंद्र शुक्ला के द्वारा ₹10000 इनाम की घोषणा की है। इस हत्याकांड के बाद से आरोपित दीपक ठाकुर फरार चल रहा है। जबकि पुलिस के द्वारा चार आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है।

Oplus_16908288


आपको बता दें कि 29 मार्च को परीक्षा मरकाम ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि सोना उर्फ आकाश मजूमदार ने फोन कर उनके पुत्र अवतार मरकाम को दुर्ग बायपास रोड स्थित इंदर ढाबा बुलाया था। जहॉ आकाश मजूमदार उर्फ सोना अपने साथी दीपक ठाकुर, मुकेश चौहान उर्फ चीरा, मशान, होरीलाल पटेल उर्फ बाती के साथ मिलकर अवतार मरकाम को जान से मारने की नीयत से गाल, कान, सीने में धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी है।
आरोपियों के शीघ्र गिरफ्तारी हेतु नाकाबंदी की गई एवं अलग-अलग टीम गठित कर आरोपियों के छिपने के संभावित स्थानों को चिन्हाकित कर घर, रिश्तेदारों एवं दोस्तों के घरों पर दबिश दी गई । इसी क्रम मे मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर आकाश मजूमदार उर्फ सोना को आदित्य नगर दुर्ग मे छिपे होने की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ कर हिरासत में लिया गया। घटना के अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी हेतु तकनीकी सहायता लेते हुये सिरसा गनियारी क्षेत्र से मुकेश चौहान उर्फ चीरा, अमन साहू उर्फ मशान एवं होरीलाल पटेल उर्फ बाती को हिरासत में लिया गया । परंतु हत्याकांड को अंजाम देने के 2 दिन बाद भी दीपक ठाकुर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी जिसके कारण आज पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेंद्र शुक्ला के द्वारा दीपक ठाकुर के संबंध में सूचना देने वाले को ₹10000 इनाम देने की घोषणा की गई।