🛑 शाम को पूरा खुलासा करेगी रायपुर पुलिस
सीजी न्यूज ऑनलाइन, 31 मार्च। पुलिस ने चार दिन पहले हुई केवराडीह डकैती का खुलासा कर दिया है। इसमें एक रक्षक ही भक्षक होना साबित हुआ है। राधेलाल भारद्वाज के यहां हुई इस डकैती का मास्टर माइंड रिटायर्ड पुलिस हवलदार है। और उसके साथ एसपी बलौदाबाजार के दफ्तर का बाबू शामिल रहा है। पुलिस ने इनके अलावा 7 और आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस शाम को पूरे मामले का खुलासा करेगा। इन लोगों ने राधेलाल के घर से 6-7 लाख रूपए जेवर और नगद रकम लूटा लिया था।
