बीएसपी कर्मचारियों के पदोन्नती का मामला — बीएकेएस की रंग लाई पहल

बीएसपी कर्मचारियों के पदोन्नती का मामला — बीएकेएस की रंग लाई पहल


🛑 प्रधानमंत्री कार्यालय में शिकायत और प्रथम अपील के बाद बीएसपी कर्मचारियों को मिला न्याय

भिलाई नगर 30 मार्च। बीएकेएस भिलाई तथा उसके अध्यक्ष अमर सिंह के द्वारा किए गए लगातार शिकायत के बाद बीएसपी प्रबंधन मजबूर होकर जिन कर्मियों की पदोन्नती हड़ताल में शामिल होने के कारण रोकी गई थी उसे बहाल कर दिया गया है ।

बीएकेएस भिलाई ने 29 जनवरी 2025 को प्रधानमंत्री जन शिकायत कार्यालय में संबंधित आवेदन दिया था ।
उसके बाद सेल डीविजन के मैनेजर सुश्री अलका ढिंगरा ने प्रबंधन का पक्ष गलत ढंग से रखा गया था। जिसके बाद बीएकेएस अध्यक्ष अमर सिंह ने सुश्री अलका ढिंगरा और सेल के विरुद्ध पुनः प्रथम अपील दर्ज कराया था ।
प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा सवाल जवाब करने के बाद बीएसपी मैनेजमेंट ने मजबूर होकर कर्मचारियों के पदोन्नति को बहाल किया है ।
गौरतलब है कि 28 अक्टूबर 2024 को हड़ताल में भाग लेने वाले कर्मचारियों को डराने के उद्देश्य से उनकी पदोन्नती को रोक दिया गया था । बीएसपी प्रबंधन के पास शिकायत दर्ज कराने के बावजुद जब प्रबंधन ने कुछ सकारात्मक कारवाई नही किया तो बीएकेएस ने पुरे दस्तावेज के साथ पीएमओपीजी में शिकायत दर्ज कराया था । परिणाम स्वरूप बीएकेएस के बीएसपी कर्मचारियों के हित में किए गए प्रयास का लाभ प्राप्त हुआ है प्रबंधन को पीछे हटना पड़ा है जिसके कारण प्रभावित कर्मचारियों को न्याय प्राप्त हो सका।

बीएकेएस और आरएकेएस की कर्मियों के हित में प्रत्येक फोरम में लड़ाई जारी रहेगी

बीएकेएस और आरएकेएस सेल मे पहली ऐसी यूनियने है जो सेल मैनेजमेंट के तानाशाही के विरुद्ध प्रत्येक फोरम पर लड़ रही है । चाहे वह इस्पात मंत्रालय, श्रम मंत्रालय, डीपीई मंत्रालय, प्रधानमंत्री कार्यालय से पत्राचार हो , या शिकायत । उसके बाद यूनियन कई मुद्दे पर न्यायालय की शरण में भी गई है ।
अमर सिंह , अध्यक्ष , बीएकेएस भिलाई ।