दुर्ग के किसान की 13 एकड़ कृषि भूमि को छल पूर्वक हड़पने का प्रयास

दुर्ग के किसान की 13 एकड़ कृषि भूमि को छल पूर्वक हड़पने का प्रयास


🛑 2 भाइयों सहित चार आरोपियों के खिलाफ बोरी थाना में अपराध दर्ज

दुर्ग, 28 मार्च। बोरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो सगे भाई एवं उसके साथियों के द्वारा दुर्ग के किसान के साथ छल धोखाधडी कर उसके 13 एकड खेत को कुटरचित दस्तावेज तैयार कर अवैध रूप से स्वयं के नाम से करने का प्रयास किया गया। किसान की रिपोर्ट पर से बोरी पुलिस के द्वारा 27 मार्च को चारों आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

प्रार्थी मयाराम यादव पिता जगत राम यादव उम्र 69 वर्ष निवासी वार्ड नं0 14 यादव पारा अंजोरा (ढाबा) का किसान है। ग्राम अंजोरा में काश्तकारी जमीन है कुल खसरा नं0 12 कुल रकबा 5/3300 हेक्टे0 लगभग 13 ऐकड भूमि है, गांव अंजोरा एवं सेवती के खार से लगा हुआ है। ढिनढोरे वकील का खेत है जिसे शंकर चौहान पिता हवा सिंह चौहान और उसके भाई पवन चौहान दोनों रेगहा में लेकर खेती किसानी करते है। खेत आने जाने के दौरान शकर चौहान से जान पहचान हुआ है इस वर्ष धान की फसल की बिक्री के बाद 2 जनवरी 2025 को दोपहर 12-00 बजे शंकर चौहान खेत में आकर धान की बोनस की बात करके मायाराम यादव से खेत के ऋण पुस्तिका एवं जिला सहकारी बैंक के पास बुक को चेक करने के लिए मंगा था। कुछ दिन शंकर चौहान और उसका भाई पवन चौहान अपने रेगहा खेत अंजोरा आये थे तब मायाराम यादव अपने खेत में था उसी समय दोनो मायाराम पास खेत में आकर बोले की ग्राम दमोदा में हमलोग खेत ले रहे है जिसका लिखा पढी करायेंगें साथ हीं तुम्हारे खेत में लगे गेहूं के फसल का बीमा करायेंगें। साथ में चलना और हमारे लिए गवाह बनना। मायाराम ने खेत के ऋण पुस्तिका, जिला सहकारी पास बुक कुछ फोटो, आधार कार्ड की फोटो कापी को घर से अंजोरा खार में शंकर चौहान को दिया था । 17 जनवरी 2025 को अपने खेत में काम कर रहा था उसी समय शंकर चौहान पिता हवासिंह चौहान आया कहा दमोदा में जमीन खरीदी कर रहा हूं जिसमें गवाह बनाना है। फिर अंजोरा खेत से अपने मोटर सायकल में बैठा कर उप पंजीयक कार्यालय राजनांदगांव लेकर गया। जहां शंकर चौहान का भाई पवन चौहान ग्राम दमोदा के लोमश कुमार पटेल बुधारू यादव को अपने साथ बैठा कर राजनांदगांव उप पंजीयक कार्यालय आया जहां पर बताया गया कि लोमश कुमार पटेल की जमीन को शंकर चौहान ले रहा है जिसके इकरारनामा पर गवाह के रूम में हस्ताक्षर करना है। तब मायाराम ने हस्ताक्षर किए। शंकर चौहान के द्वारा 1 फरवरी 2025 एवं 18 फरवरी 2025 को मायाराम यादव के नाम से एक्सीस बैंक गंजपारा, दुर्ग एवं एच0डी0एफ0सी0 बैंक स्टेशन रोड दूर्ग में गेहुं के फसल का बीमा के पैसा आये गा कहकर खाता खुलवाया और खाता में अपना ही मोबाईल नम्बर डलवाया है। खाता के मूल पास बुक, एटीएम, चेक बुक, पेन कार्ड को अपने पास रखा है। 12 मार्च 2025 को मायाराम को जानकारी हुआ कि उक्त कृषि भूमि को शंकर चौहान, पवन चौहान, लोमश कुमार पटेल, बुधारू यादव सभी मिलकर फर्जी मुख्त्यारनामा बनाकर मुझ से जालसाजी धोखाधडी कर शंकर चौहान के नाम से रजिस्ट्री करा रहे है। तब मायाराम परिचय के लोगो को लेकर रजिस्ट्री कार्यालय दुर्ग जाकर रजिस्ट्री को रुकवाया। शंकर चौहान, पवन चौहान, लोमश कुमार पटेल, बुधारू यादव सभी ने मिलकर मायाराम यादव की अंजोरा खार में स्थित लगभग 13 एकड जमीन खेत को जालसाजी फर्जी मुख्त्यारनामा कुटरचना से दस्तावेज तैयार कर रजिस्ट्री करने के लिऐ धोखाधडी किये है। मायाराम यादव की रिपोर्ट पर से आरोपियों में शंकर चौहान, पवन चौहान, लोमश कुमार पटेल, बुधारू यादव के खिलाफ धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद कर विवेचना में लिया है।