सेकंड शिफ्ट के बाद घर जा रहे संयंत्र कर्मी हुए दुर्घटना का शिकार, गंभीर रूप से घायल

सेकंड शिफ्ट के बाद घर जा रहे संयंत्र कर्मी हुए दुर्घटना का शिकार, गंभीर रूप से घायल


🛑 सेक्टर 9 अस्पताल में चल रहा इलाज

भिलाई नगर 27 मार्च। द्वितीय पाली की ड्यूटी पूरी करने के पश्चात घर लौट रहे बीएसपी कर्मी फॉरेस्ट एवेन्यू रोड पर जवाहर उद्यान के पास साइकिल से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में बीएसपी कर्मी लेफ्ट रिप्स के पास चोट आई है। जिन्हें इलाज के लिए सेक्टर 9 अस्पताल ले जाया गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सीएचएम 3 विभाग मेंकार्यरत संयंत्र कमी विष्णु गोपाल भट्टाचार्य निवासी न्यू रुआबांदा कॉलोनी द्वितीय पाली की ड्यूटी पूरी करके दुपहिया वाहन से अपने घर जा रहे थे फॉरेस्ट एवेन्यू रोड पर जवाहर उद्यान के पास सामने से आ रही साइकिल से टकरा गए दुर्घटना में विष्णु पाल भट्टाचार्य को गंभीर चोटें आई थीं। जिन्हें इलाज के लिए सेक्टर 9 अस्पताल में ले जाया गया जहां संयंत्र कर्मी की स्थिति को देखते हुए उन्हें भर्ती कर लिया गया है। उनका इलाज जारी है।