*बीएसपी टेक्नीशियन की दिनदहाडे़ बाईक चोरी, जुर्म दर्ज*

*बीएसपी टेक्नीशियन की दिनदहाडे़ बाईक चोरी, जुर्म दर्ज*


बीएसपी टेक्नीशियन की दिनदहाडे़ बाईक चोरी, जुर्म दर्ज  

भिलाई नगर, 29 दिसंबर। टाउनशिप के सेक्टर-1 क्षेत्र से दिनदहाडे़ किसी ने बीएसपी में टेक्नीशियन युवक की बाईक पार कर दी। भट्टी थाना में उक्त चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गयी है। 

थाना के एएसआई राहुल नेताम ने बताया कि सड़क क्रास स्ट्रीट 1, ब्लाक 35 सेक्टर-1 निवासी 32 वर्षीय प्रेम सिंह बीएसपी में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं। कल दोपहर ब्लाक के नीचे खड़ी उनकी बाईक क्रमांक सीजी 07 एक्यू 2744 किसी ने चोरी कर ली। शाम को बाईक गायब देख प्रेम सिंह की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।