*अब लापरवाही पड़ेगी भारी" एक ही दिन में 44 फीसदी बढ़े संक्रमित, 781 ओमीक्रॉन प्रभावित, 10 हजार के करीब मिले कोरोना पॉजिटिव*

*अब लापरवाही पड़ेगी भारी" एक ही दिन में 44 फीसदी बढ़े संक्रमित, 781 ओमीक्रॉन प्रभावित, 10 हजार के करीब मिले कोरोना पॉजिटिव*


“अब लापरवाही पड़ेगी भारी” एक ही दिन में 44 फीसदी बढ़े संक्रमित, 781 ओमीक्रॉन प्रभावित, 10 हजार के करीब मिले कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली, 29 दिसंबर। देश में कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन तेजी से पैर पसारता जा रहा है। ओमीक्रॉन की दहशत को देखते हुए राज्य सरकारें भी अलर्ट मोड में आ गई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज जारी आंकड़े के अनुसार देश में अब तक ओमिक्रॉन वैरिएंट से 781 लोग संक्रमित हो चुके हैं वहीं 238 ओमिक्रॉन मरीजों के साथ दिल्ली एक बार फिर से टॉप पर पहुंच गई है जबकि 167 संक्रमितों के साथ महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर है। 73 मामलों के साथ गुजरात तीसरे स्थान पर है। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 86 दिनों के लिए दैनिक सकारात्मकता दर 0.79 फीसदी है जबकि पिछले 45 दिनों के लिए साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.68 फीसदी है। वहीं भारत में सक्रिय मामले वर्तमान में 77 हजार 2 हैं।