CBI ने राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी का घर किया सील, अन्य ठिकानों पर जांच जारी

CBI ने राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी का घर किया सील, अन्य ठिकानों पर जांच जारी


सीजी न्यूज ऑनलाइन 26 मार्च। सीबीआई ने रापुसे अफसर अभिषेक महेश्वरी के घर को सील कर दिया है। रामायण सिटी भावना नगर में रहते हैं। सुबह जब सीबीआई अफसर पहुंचे थे लेकिन कोई नहीं होने के कारण घर को सील कर चले गए। इसी तरह से डॉ आनंद छाबड़ा ऑफिसर कॉलोनी शांति नगर घर के बाहर भी सीबीआई को सुरक्षा दे रहे कर्मी गाड़ियों में बैठे हुए । भीतर अफसर जांच कर रहे हैं।

आपको बता दे कि सीबीआई के द्वारा आज सुबह से ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक देवेंद्र यादव सहित एक दर्जन से ज्यादा आईएएस एवं आईपीएस अधिकारियों के ठिकानों पर छापा मारा गया है। इन सभी ठिकानों पर जांच जारी है सूत्रों के मुताबिक पूरा मामला महादेव ऑनलाइन सट्टा एप से जुड़ा हुआ है।