DURG की सड़क पर दौड़ रहे वाहन से उठने लगी आग की लपटे, चार लोग थे सवार

DURG की सड़क पर दौड़ रहे वाहन से उठने लगी आग की लपटे, चार लोग थे सवार


🛑 बाल बाल बची जान, फायर टीम ने स्थिति को किया नियंत्रित

दुर्ग, 25 मार्च। पुलगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत सड़क पर दौड़ रही टाटा मैजिक छोटा हाथी से अचानक आग की लपटे उठने लगी सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग की फायर टीम ने तत्काल पहुंचकर इस खतरनाक स्थिति को नियंत्रित किया एवं आग को बुझाया। इस दौरान वाहन में वाहन मालिक चालक एवं दो बच्चे सवार थे।

जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 24 मार्च की रात्रि पुलगाँव चौंक के आगे चलते हुए टाटा मैजिक पर अचानक आग लगने से सूचक पर अग्निशमन के दमकल टीमों को मौके पर तत्काल रवाना किया गया, और वहाँ पहुँचकर अग्निशमन कर्मियों ने जलते हुए वाहन की आग को बड़े बहादुरी से आग पर क़ाबू पाया आग को पाने में 1 अग्निशमन गाड़ी पानी उपयोग किया गया। वाहन क्रमांक CG24 J 6252 वाहन में मलिक देव प्रसाद साहू वाहन पर एक चालक और दो बच्चे जा रहे थे। आग लगते ही समय पर वह गाड़ी से बाहर आकर अपनी जान बचाएँ।

आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात माना जा रहा है । जिसकी जांच फिलहाल पुलिस द्वारा किया जा रहा है। अग्निशमन कर्मी (दल प्रभारी) महेन्द्र कुमार चंदेल फायरमैन.भोपेश, भीषण, राजेश, धर्मेन्द्र द्वारा एक अच्छी टीम बनाकर आग जनी स्थान पर समय पर पहुँच कर आग को समय पर काबू पाया लिया गया एवं स्पॉट पर किसी भी प्रकार की घटना नहीं हुआ ।