सेक्टर 4 स्थित कपड़ा दुकान के चौथे माले से गिरा युवक, अस्पताल ले जाते हुई मौत,

सेक्टर 4 स्थित कपड़ा दुकान के चौथे माले से गिरा युवक, अस्पताल ले जाते हुई मौत,


🛑 आत्महत्या या दुर्घटना, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग 24 मार्च । सेक्टर-4 मार्केट स्थित अन्नपूर्णा वस्त्रालय के चौथे माले से युवक गिर गया। छत से गिरने के बाद रक्त रंजित युवक को आनन फानन में युवक को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक इसी दुकान में सेल्समेन का काम करता था और पाटन से रोज आना जाना कर रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक का नाम सागर सिन्हा पिता कार्तिक सिन्हा 20 वर्ष सुभाष चौक पाटन बताया जा रहा है। सागर पाटन का रहने वाला था और रोज दुकान आना जाना करता था। साथ में काम करने वाले अन्य साथियों ने बताया कि सोमवार दोपहर को खाना खाने के बाद सभी नीचे उतर गए लेकिन सागर ऊपर ही रहा। इस दौरान वह नीचे गिर गया। तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन उसकी जान नहीं बची।
बताया जा रहा है कि सागर के बहन की कुछ दिनों बाद ही शादी होने वाली है और घर पर इसकी तैयारियां भी की जा रही हैं।

नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि घटना दोपहर 3:00 बजे के करीब की है । मामला पूरा आत्महत्या या दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है । परिजनों को पुलिस के द्वारा जानकारी दे दी गई है परिजनों के बयान नहीं हो सके हैं बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।