*रात डेढ़ बजे शराबी एटीएम मशीन से कर रहा था बातचीत, मुम्बई सिक्योरिटी इंचार्ज ने पुलिस को दी खबर, अलार्म भी बजा, तफ़तीश बाद छूटा शराबी*

*रात डेढ़ बजे शराबी एटीएम मशीन से कर रहा था बातचीत, मुम्बई सिक्योरिटी इंचार्ज ने पुलिस को दी खबर, अलार्म भी बजा, तफ़तीश बाद छूटा शराबी*


रात डेढ़ बजे शराबी एटीएम मशीन से कर रहा था बातचीत, मुम्बई सिक्योरिटी इंचार्ज ने पुलिस को दी खबर, अलार्म भी बजा, तफ़तीश बाद छूटा शराबी

भिलाई नगर, 30 दिसंबर। देर रात ग्रीन चौक दुर्ग के एडीएम में घुस मशीन से बात और छेड़छाड़ करने वाले शराबी को पुलिस ने वहां से भगाया। दरअसल शराबी काफी देर मशीन की बटन दबाता रहा जिससे मुम्बई सिक्योरिटी प्रमुख का मशीन पर विडियो काल आया और अलार्म भी बस उठा। मोहन नगर पुलिस ने मौके पर पहुंच सब ठीक पाया तो सिक्योरिटी अफसर से बात कर शराबी को वहां से बाहर निकाला। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रीन चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में एक शराबी नशे में धुत होकर घुसा और मशीन से छेड़छाड़ करने लगा। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता मशीन में मुंबई से एक वीडियो कॉल आया। सुरक्षा एजेंसी प्रमुख ने शराबी से बात की तो वह सुरक्षा अधिकारी से उलझ गया। तभी मुम्बई से मिली सूचना पर मोहन नगर पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा अधिकारी को एटीएम में सब कुछ ठीक होने का आश्वासन दिया और शराबी को बाहर निकाला। 

मोहन नगर टीआई जितेंद्र वर्मा ने बताया कि देर रात गश्त पर लगभग डेढ़ बजे के बीच उन्हें मुंबई से पंजाब नेशनल बैंक के सिक्योरिटी इंचार्ज ने फोन किया और बताया कि ग्रीन चौक में उनके एटीएम में कोई मशीन से छेड़छाड़ करने का प्रयास कर रहा है। टीआई टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक आदमी एटीएम मशीन से बात कर रहा है। पहले तो पुलिस ने उसे पागल समझा लेकिन जब नजदीक पहुंची तो वह मशीन में वीडियो कॉलिंग के जरिए किसी से बात कर रहा है। टीआई ने मशीन में वीडियो कॉल कर रहे सुरक्षा प्रमुख से बात की और सब कुछ ठीक होने का भरोसा दिया। इसके बाद वीडियो कॉल कटी। जानकारी मिली है कि शराबी युवक एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर रहा था। इसके चलते एक सिक्योरिटी अलार्म मुंबई के सिक्योरिटी डिपार्टमेंट में बजा। वहां ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी इंचार्ज ने संबंधित थाने को फोन लगाकर इसकी सूचना दी थी। एटीएम में शराबी घुसने के मामले पर पुलिस का कहना है कि कई बार ऐसा हो जाता है। जब भी एटीएम मशीन से छेड़छाड़ होती है तो मुंबई से संबंधित थाना प्रभारी को फोन आता ही है। शराबी का नाम पता ले उसे छोड़ दिया गया है।