कांग्रेस ने 11 जिला अध्यक्षों को हटाए, दुर्ग ग्रामीण में राकेश, बेमेतरा में आशीष

कांग्रेस ने 11 जिला अध्यक्षों को हटाए, दुर्ग ग्रामीण में राकेश, बेमेतरा में आशीष


सीजी न्यूज ऑनलाइन 22 मार्च। प्रदेश कांग्रेस ने 11 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। राकेश ठाकुर को दुर्ग का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा को बेमेतरा का अध्यक्ष बनाया गया है। 10 जिलों में 11 नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।
कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने लिस्ट जारी की है। कांग्रेस अध्यक्ष ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है। ये तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

इन जिलों में बदले गए अध्यक्षः

  • बालोद – चंद्रेश हिरवानी
  • दुर्ग (ग्रामीण) – राकेश ठाकुर
  • नारायणपुर – बिसेल नाग
  • कोंडागांव – बुधराम नेताम
  • कोरबा (शहर) – नाथुलाल यादव
  • कोरबा (ग्रामीण) – मनोज चौहान
  • बलौदा बाजार – सुमित्रा घृतलहरे
  • सारंगढ़ – बिलाईगढ़ – ताराचंद देवांगन
  • सरगुजा – बालकृष्ण पाठक
  • बलरामपुर – कृष्ण प्रताप सिंह
  • बेमेतरा – आशीष छाबड़ा

3 अप्रैल से पहले और बदलाव संभव

इस लिस्ट के जारी होने के बाद अब संभावना है कि प्रदेश में और भी पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा सकती हैं। हाल ही में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने भी संकेत दिए थे कि जल्द ही संगठन में कई नियुक्तियां की जाएगी भूत से लेकर प्रदेश स्तर तक खाली पदों को भरा जाएगा और निष्क्रिय पदाधिकारी को हटाया जाएगा।