भिलाई नगर 21 मार्च । पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत सड़क पर टहलने निकले प्रधान आरक्षक के हाथ से मोबाइल हैंडसेट लूट कर दुपहिया वाहन में सवार नकाबपोश आरोपी फरार हो गए। प्रधान आरक्षक की रिपोर्ट पर पुरानी भिलाई पुलिस के द्वारा अपराध पंजीबद कर विवेचना में लिया है।
पुरानी भिलाई पुलिस ने बताया कि रमाकांत मिश्रा मनोज मित्रा हाउस शिव मंदिर के पीछे पदुमनगर भिलाई 03 में रहते हैं। सीआईएसएफ में प्रधान आरक्षक के पद पद कार्यरत है। वर्तमान में एनएसपीएल पुरैना भिलाई में पदस्थ है। 20 मार्च को शाम में घर से टहलने के लिए निकला था, मेन रोड की ओर जा रहा था । करीबन शाम 06.00 बजे बघेल मेडिकल स्टोर्स पदुमनगर भिलाई 03 के पास पहुंचा था, ड्युटी से कॉल आने पर मोबाईल को दाहिना हाथ में रखकर बात करते जा रहा था। उसी समय पीछे से एक सफेद रंग की स्कुटी में दो अज्ञात व्यक्ति आये जिसमें से पीछे बैठा व्यक्ति ने मोबाईल हैंडसेट झपट मारकर भागने लगे जिसका कुछ दूर तक पीछा किया। लेकिन वह लोग सर्विस रोड से होते हुए सिरसागेट की ओर भाग गये। गाड़ी का नंबर अच्छे से नहीं देख पाया, दोनो व्यक्ति अपने मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थें, पीछे बैठा व्यक्ति हल्का हरा रंग का टीशर्ट और काला रंग का पैंट पहना था। प्रधान आरक्षक की रिपोर्ट पर अज्ञात नाकापोश लुटेरों के खिलाफ धारा 3(5)-BNS, 304(2)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
