फर्जी गेट पास से BSP में घुसा चोर, कार में 500 किलो लोहा लादकर हो रहा था फरार

फर्जी गेट पास से BSP में घुसा चोर, कार में 500 किलो लोहा लादकर हो रहा था फरार


🛑 CISF ने पकड़ा गेट पर, किया पुलिस के हवाले

भिलाई नगर 21 मार्च । थाना भिलाई भट्टी पुलिस एवं CISF इकाई बीएससी भिलाई के द्वारा चोर के विरुद्ध संयुक्त कार्यवाही की है । आरोपी द्वारा कूट रचित गेट पास के सहारे भिलाई इस्पात संयंत्र में प्रवेश का RMP-3 एरिया से 530 kg लोहा हैमर को कार में छुपा कर ले जाने के दौरान पकड़ा गया।आरोपी के कब्जे से 29 नग लोहा हैमर के टुकड़े घटना में प्रयुक्त वाहन कार तथा बीएसपी कूटरचित गेट पास को किया गया है।

नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि भिलाई भट्टी पुलिस एवं सीआईएसफ यूनिट बीएसपी भिलाई की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही किया गया। 20 मार्च के सुबह 7:00 करीबन वाहन हुंडई कार क्रमांक CG 07 M 4863 बोरिया आउट गेट से बाहर निकालने के लिए आई। उक्त कार को CISF बल सदस्यों द्वारा रोक कर गहनता से चेक करने के दौरान पाया गया कि कार की पिछली सीट के नीचे गुप्त केवीटी बना हुआ है। जिसमें स्क्रैप हैमर लोहा भरा हुआ पाया गया। कार चालक से पूछताछ करने पर अपना नाम आकाश कुहीकर निवासी अर्जुन नगर भिलाई का रहने वाला बताया। जिसके सत्यापन हेतु बीएसपी प्लांट का गेट पास को चेक करने पर उक्त गेट पास में आरोपी का फोटो लगा हुआ और अन्य के नाम से गेट पास बना हुआ। पाया गया, अन्य व्यक्ति के नाम का गेट पास को कुट रचित कर छल करने के प्रयोजन से फर्जी गेट पास तैयार कर असली गेट पास के रूप में प्रयोग कर आरोपी द्वारा संयंत्र के अंदर प्रवेश किया गया। आरोपी आकाश कुहीकर के द्वारा अपने अन्य साथी नंदू वर्मा नामक व्यक्ति के साथ मिलकर योजना बनाकर बीएसपी का फर्जी गेटपास तैयार कर इस गेट पास के सहारे वाहन कार को संयंत्र के अंदर प्रवेश किया गया। आरोपी द्वारा संयंत्र के अंदर आरएमपी-4 एरिया के पास पड़े हुए 29 नग लोहे के हैमर टुकड़ा वजनी करीबन 530 किलोग्राम को चोरी की नीयत से कार में बनी गुप्त कैविटी में छुपा कर संयंत्र से बाहर ले जाने के दौरान वाहन कार सहित आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 29 नग लोहे का हैमर वजनी 530 KG कीमती 15900/-रुपए, घटना में प्रयुक्त वाहन हुंडई कार क्रमांक CG 07 M 4863, संयंत्र के भीतर प्रवेश करने का कूटरचित बीएसपी गेट पास को बरामद कर जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना भिलाई भट्टी में अपराध क्रमांक 32/2025 धारा 303(2), 319(2), 336(2), 336(3), 340(2) BNS एवं 25,26 सुरक्षा अधिनियम अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही कर गिरफ्तार आरोपी आकाश कुहीकर को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना CISF यूनिट BSP भिलाई एवं थाना भिलाई भट्टी के निरीक्षक राजेश साहू, सउनि भारत चौधरी , प्र.आर. पुरषोत्तम साहू, गुरजीत सिंह, आरक्षक अखिलेश मिश्रा, अमित सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही।