*बीएसपी ब्रेकिंग : भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिशासी निदेशक कार्मिक प्रशासन होंगे के के सिंह, सेल ने आज जारी किया आदेश*

*बीएसपी ब्रेकिंग : भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिशासी निदेशक कार्मिक प्रशासन होंगे के के सिंह, सेल ने आज जारी किया आदेश*


भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिशासी निदेशक कार्मिक प्रशासन होंगे के के सिंह, सेल ने आज जारी किया आदेश

भिलाई नगर 31 दिसंबर । स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड सेल के कॉरपोरेट ऑफिस में पदस्थ अधिशासी निदेशक कार्मिक प्रशासन के के सिंह अब भिलाई इस्पात संयंत्र बीएसपी के अधिशासी निदेशक कार्मिक प्रशासन होंगे। जबकि केके सिंह के स्थान पर अब बोकारो स्टील प्लांट में पदस्थ समीर स्वरूप अधिशासी निदेशक कार्मिक प्रशासन होंगे।

भिलाई इस्पात संयंत्र में ईडी पी एंड ए एसके दुबे के सेवानिवृत्ति के पश्चात आज सेल कॉरपोरेट ऑफिस से जारी आदेश के तहत केके सिंह को भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिशासी निर्देशक कार्मिक प्रबंधन के पद पर सेल कारपोरेट ऑफिस से स्थानांतरित किया गया है। केके सिंह इसके पूर्व भी भिलाई इस्पात संयंत्र में अपनी सेवाएं दे चुके हैं । वह एजुकेशन, एचआरडी, सहित अन्य विभागों में अपनी सेवाएं दे चुके वर्ष 2016 में वे सेल ऑफिस चले गए थे। 2 वर्ष तक कार्य करने के पश्चात पुनः वर्ष 2018 में उसका स्थानांतरण भिलाई हुआ था 1 वर्ष तक कार्य करने के पश्चात वर्ष 2019 में वे  सेल कारपोरेट ऑफिस में चले गए थे । अब 2 वर्ष के पश्चात पुनः भिलाई वापसी हुई है। बोकारो स्टील प्लांट में पदस्थ अधिशासी निदेशक कार्मिक प्रशासन समीर स्वरूप का स्थानांतरण सेल कॉरपोरेट ऑफिस नई दिल्ली में अधिशासी निदेशक कार्मिक प्रशासन के पद पर किया गया है।