🛑 सरे राह नेवई थाना क्षेत्र में लूट की वारदात
भिलाई नगर 19 मार्च । नेवई थाना क्षेत्र के अंतर्गत डीपीएस स्कूल की बाउंड्री वॉल के पास कल रात को दुपहिया वाहन से अपनी दोनों बेटियों को बैठक घर जा रही महिला को अज्ञात लुटेरे ने पहले गाड़ी से गिराया। इसके बाद एक बच्ची के गले में चाकू टिका कर महिला द्वारा पहने हुए गहने में सोने की चैन लॉकेट अंगूठी एवं कान की बाली उतरवा लिए। सरे राह हुई इस लूट की वारदात के बाद पीड़िता की रिपोर्ट पर नेवई पुलिस के द्वारा अज्ञात लुटेरे के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
नेवई पुलिस ने बताया कि श्रीमती सुमन साहू पति मुकेश कुमार साहू उम्र 37 वर्ष निवासी ए पॉकेट 11/बी मरोदा सेक्टर भिलाई की निवासी है । 18 मार्च के रात्रि 08:30 बजे मैं अपने बडी बेटी सृजल एवं छोटी बेटी मृणाल के साथ आत्मानंद पार्क में टहलने गयी थी, जहां एक अज्ञात व्यक्ति आया । करीबन 09:40 बजे मैं अपनी दोनों बेटी के साथ पार्क से निकलकर अपने इलेक्ट्रीक दुपहिया वाहन से राणा इलेक्ट्रीकल से कुछ समान खरीदने जा रहे थे। जहां वह अज्ञात व्यक्ति भी पीछे पीछे आकर कुछ समान खरीदा, उसके बाद जब श्रीमती सुमन साहू अपनी दोनों बेटी के साथ अपने घर आ रहे थे। तभी रास्ते में वह युवक पीछे पीछे अपनी सफेद रंग के स्कुटी में आया और डीपीएस स्कुल के बांउड्रीवाल एवं ए पाकेट 1/ए के बीच के रोड में हमारे स्कुटी के सामने अपनी स्कुटी टिका दिया। जिससे हम लोग स्कुटी सहित गिर गये, बडी बेटी उठकर सीधे घर की ओर भाग गई । फिर वह युवक पास आकर छोटी बेटी मृणाल के गले में सब्जी काटने वाला हेक्सा ब्लैड चाकू टीका कर धमकी देने लगा कि जो ज्वेलरी पहनी हो उसे जल्दी निकालकर दे नहीं तो तेरी बेटी को जान से मार दूंगा। कहने पर श्रीमती सुमन काफी डर गयी थी भयभीत होकर पहने हुये सोने का चैन जिसमें सोने का लाकेट लगा हुआ था, सोने का अंगुठी एवं सोने का बाली कुल वजन लगभग 2.5 तोला कीमती करीबन 55000/- को अज्ञात व्यक्ति द्वारा लूट कर ले गया है । आज दोपहर को श्रीमती सुमन साहू की रिपोर्ट पर से अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ नेवई पुलिस के द्वारा धारा 309(4)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
