*नूतन वर्ष पर भिलाईयंस ने अपने अपने आराध्य के समक्ष पहुंच देश एवं राज्य के सुख समृद्धि खुशहाली के लिए की प्रार्थना*

*नूतन वर्ष पर भिलाईयंस ने अपने अपने आराध्य के समक्ष पहुंच देश एवं राज्य के सुख समृद्धि खुशहाली के लिए की प्रार्थना*


नूतन वर्ष पर भिलाईयंस ने अपने अपने आराध्य के समक्ष पहुंच देश एवं राज्य के सुख समृद्धि खुशहाली के लिए की प्रार्थना

भिलाई नगर 1 जनवरी नव वर्ष 2022 पूरे 365 दिन शांति, सुख, समृद्धि, खुशहाली, अमन चैन के साथ गुजरे इसी आशा के साथ आज इस्पात नगरी वासियों के द्वारा अपने अपने आराध्य के समक्ष पहुंच कर  श्रद्धा के साथ प्रार्थना की गई। इसके लिए प्रतिष्ठित सेक्टर 9 अस्पताल स्थित हनुमान मंदिर, साईं मंदिर , सेक्टर 6 स्थित गिरजाघर गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर समाज, प्रदेश एवं राष्ट्र की उन्नति के लिए प्रार्थना की।

नए साल में गिरजा घरों में मसीही समाज द्वारा प्रेयर की गई। सेक्टर 6 साईं बाबा मंदिर में बाबा के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ देखी गई। सेक्टर 9 हनुमान मंदिर में नए वर्ष में बजरंगबली के दर्शन करने श्रद्धालु भारी संख्या में पहुंचे ।