Railway News अप्रैल में 20 ट्रेनें रद्द, 4 के मार्ग परिवर्तित, तीन बीच में होगी समाप्त

Railway News अप्रैल में 20 ट्रेनें रद्द, 4 के मार्ग परिवर्तित, तीन बीच में होगी समाप्त


🛑 रायगढ़-झारसुगड़ा के बीच चलेगा चौथी लाइन जोड़ने का काम

सीजी न्यूज ऑनलाइन, 18 मार्च। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत रायगढ़-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी रेलवे लाइन को जोड़ने और इसके विद्युतीकरण का कार्य किया जाएगा। यह काम 11 अप्रैल से 23 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान अनेक यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रद्द होने वाली गाड़ियां-

11 से 24 अप्रैल – 68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू एवं 68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू।

10 से 23 अप्रैल – 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू एवं 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू।

10 से 23 अप्रैल 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस एवं 18114 एक्सप्रेस। बिलासपुर-टाटानगर

11 से 24 अप्रैल – 18109 टाटानगर-नेता सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस एवं 18110 सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-टाटानगर एक्सप्रेस।

16 व 23 अप्रैल 20828 संतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस एवं 17 व 24 अप्रैल को 20827 जबलपुर-संतरागाछी एक्सप्रेस।

11, 15, 18, 22 व 25 अप्रैल 17008 दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस एवं 08, 12, 15, 19 व 22 अप्रैल को 17007 सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस।

12 व 19 अप्रैल – 20822 संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस एवं 14 व 21 अप्रैल को 20821 पुणे-संतरागाछी एक्सप्रेस।

10, 14, 17 व 21 अप्रैल 12880 भुवनेश्वर-कुर्ला एक्सप्रेस एवं 12, 16, 19 व 23 अप्रैल को 12879 कुर्ला-भुवनेश्वर एक्सप्रेस।

11 व 18 अप्रैल – 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस एवं 13 व 20 अप्रैल को 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस।

11 व 18 अप्रैल 12870 हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस एवं 13 व 20 अप्रैल को 12869 मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां-

11 से 24 अप्रैल 12810 हावड़ा-मुंबई मेल एक्सप्रेस, जो परिवर्तित झारसुगुड़ा-टिटलागढ़-रायपुर मार्ग से चलेगी।

11 से 24 अप्रैल 12809 मुंबई-हावड़ा मेल एक्सप्रेस, जो परिवर्तित झारसुगुड़ा मार्ग से चलेगी। रायपुर-टिटलागढ़-

11, 14, 15, 16, 18, 21, 22 व 23 अप्रैल 12262 हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस, जो झारसुगुड़ा-टिटलागढ़-रायपुर होकर चलेगी।

13, 15, 16, 17, 20, 22, 23 व 24 अप्रैल 12261 मुंबई-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस, जो रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुड़ा होकर चलेगी।

बीच में समाप्त होने वाली गाड़ियाँ:

11 अप्रैल से 05 मई 68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर स्पेशल, जो बिलासपुर एवं झारसुगुड़ा के बीच रद्द रहेगी।

09, 10, 12, 14, 15, 16, 17, 19, 21 व 22 अप्रैल 12410 निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस, जो बिलासपुर एवं रायगढ़ के बीच रद्द रहेगी।

11, 12, 14, 16, 17, 18, 19, 21, 23 व 24 अप्रैल 12409 रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस, जो रायगढ़ एवं बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से बताया गया है कि रेलवे में आधारभूत संरचना के उन्नयन हेतु कई परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। बिलासपुर-झारसुगुड़ा रेलमार्ग पूर्व भारत को जोड़ने वाला एक प्रमुख व व्यस्त रेल खंड है। परिचालन को सुचारू बनाने और अधिक ट्रेनों के संचालन की सुविधा प्रदान करने के लिए इस मार्ग पर चौथी रेल लाइन का निर्माण किया जा रहा है।

इस परियोजना के तहत 206 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी कुल लागत लगभग 2100 करोड़ रुपये है। इस परियोजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रायगढ़-झारसुगुड़ा सेक्शन के कोतरलिया रेलवे स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने का कार्य भी है।