छत्तीसगढ़ में 12वीं की छात्रा का अपहरण कर किया दुष्कर्म, चाट खिलाकर किया बेहोश

छत्तीसगढ़ में 12वीं की छात्रा का अपहरण कर किया दुष्कर्म, चाट खिलाकर किया बेहोश


🛑 पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित 6 सहयोगियों को किया गिरफ्तार

सीजी न्यूज ऑनलाइन 18 मार्च। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से 12वीं की छात्रा का अपहरण कर आरोपियों ने ओडिशा ले जाकर रेप किया है। नाबालिग छात्रा को पहले जबरन नशीली दवा मिली चाट खिलाई। जब वह बेहोश हो गई तो उसे महिला टॉयलेट में ले जाकर दुष्कर्म किया। किडनैपिंग में आरोपी के 2 नाबालिग समेत 5 दोस्तों ने मदद की।

इस दौरान आरोपी ने छात्रा को धमकी दी, कि इस बारे में किसी को बताएगी तो तुम्हें जान से मार दूंगा। पीड़िता देर रात घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों के साथ हसौद थाने में FIR दर्ज कराई।

जानिए किडनैप की पूरी कहानी ?

दरअसल, 12 मार्च की शाम 5 बजे छात्रा होली की छुट्टी में घर जाने के लिए निकली थी। छात्रा परसदा रोड बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी, तभी काले रंग की स्कॉर्पियो में हुलाश साहू अपने 5 साथियों के साथ पहुंचा।

इस दौरान हुलाश साहू ने छात्रा से कहा कि होली के चलते बस नहीं चल रही है। इसलिए तुम्हें अपनी गाड़ी में घर तक लिफ्ट दे देता हूं। छात्रा पहले आरोपी के घर में रूम रेंट पर लेकर रहती थी और पढ़ाई करती थी, इसलिए उसे पहचानती थी। इसी वजह से उस पर भरोसा कर बैठी।

नशीला चाट खिलाकर बेहोश किया छात्रा को

छात्रा ने बताया कि कार में बैठने के बाद आरोपी हुलाश ने कार में रखी चाट खाने को कहा, लेकिन उसने चाट खाने से मना कर दिया। आरोपी उसे जबरदस्ती चाट खिलाई, जिससे वह बेहोश हो गई। चाट में पहले से ही नशीली दवाई मिली हुई थी।

इस दौरान छात्रा को आरोपी ओडिशा के बुरला शहर ले गए। बेहोशी की हालत में आरोपी हुलाश साहू पीड़िता को पेट्रोल पंप के महिला शौचालय में ले गया। इस दौरान उसके 5 साथी बाहर पहरा देते रहे। वारदात के बाद आरोपी रात में ही छात्रा को वापस छत्तीसगढ़ ले आए। उसके घर के पास छोड़ दिया।
एसडीओपी सुमित गुप्ता ने बताया कि पीड़िता अपने माता-पिता के साथ शिकायत दर्ज करने थाने पहुंची थी। पुलिस टीम ने छापेमारी की है 6 संदिग्ध आरोपियों को विरासत में लेकर पूछताछ की गई सभी आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जिन्हें न्यायालय ने जेल भेज दिया।