एस आर हॉस्पिटल चिखली दुर्ग में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए आयोजित उत्सव में केक खिलाकर स्टाफ ने दी शुभकामनाएं
दुर्ग 2 जनवरी । एसआर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर धमधा रोड चिखली में शनिवार को नव वर्ष के अवसर पर उत्सव का आयोजन किया गया । इस दौरान नव वर्ष की खुशी में केक काटा गया। साथ ही गीत संगीत के बीच हॉस्पिटल के डॉक्टर व स्टाफ ने न्यू ईयर सेलिब्रेट किया गया। इस मौके पर जहां अलग-अलग थीम पर गीत गाए गए वहीं स्टाफ के बीच अंताक्षरी का कार्यक्रम भी रखा गया।
न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर एसअर हॉस्पिटल चिखली के चेयरमैन संजय तिवारी ने बताया कि वर्ष भर हॉस्पिटल के डॉक्टर व स्टाफ मरीजों की सेवा में लगे रहते हैं। साल का पहला दिन होने के कारण आज हॉस्पिटल में नववर्ष समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य डॉक्टरों और स्टाफ का स्ट्रेस दूर करना है। अस्पताल के डॉक्टर व स्टाफ ने न्यू इयर सेलिब्रेशन का भरपूर लुत्फ उठाया। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल सभी के डाक्टर व स्टाफ उपस्थित रहे।

