तलपुरी बी ब्लॉक स्थित आवास में लगी आग, फायर टीम दुर्ग ने आग पर काबू पाया

तलपुरी बी ब्लॉक स्थित आवास में लगी आग, फायर टीम दुर्ग ने आग पर काबू पाया


भिलाई नगर, 17 मार्च। भिलाई नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित तलपुरी बी ब्लॉक स्थित घर पर लगी आग को अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग की फायर टीम ने बड़ी बहादुरी से बुझाया। आग बुझाने में एक गाड़ी पानी की बौछार की गई।


जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तालपुरी बी ब्लॉक पर संजय बहादुर के घर पर भीषण आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन की दमकल टीमों को मौके पर तत्काल रवाना किया गया, और वहाँ पहुँचकर अग्निशमन कर्मियों ने जलते हुए घर पर घुसकर बड़े बहादुरी से आग पर क़ाबू पाया और आग पर क़ाबू पाने में एक अग्निशमन गाड़ी पानी उपयोग किया गया और आग को आस-पास के घरों की तरफ बढ़ने से रोक लिया जिससे एक बड़ा हादसा टला।आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात माना जा रहा है ।
जिसकी जांच फिलहाल पुलिस द्वारा किया जा रहा है।
अग्निशमन कर्मी (दल प्रभारी) – घनश्याम यादव, फायरमैन.- रामनाथ कुर्रे, टिकेन्द्र कुमार, धनऊ, सन्तोष, द्वारा एक अच्छी टीम बनाकर आगजनी स्थान पर समय पर पहुँच कर आग को समय पर काबू पाया लिया गया एवं स्पॉट पर किसी भी प्रकार की घटना नहीं हुआ।