*प्रिवेंटिव मेंटेनेंस के तहत टाउनशिप के कुछ क्षेत्रों में साढ़े 3 घंटे तक विद्युत आपूर्ति 3 से 7 जनवरी तक रहेगी बाधित*,

*प्रिवेंटिव मेंटेनेंस के तहत टाउनशिप के कुछ क्षेत्रों में साढ़े 3 घंटे तक विद्युत आपूर्ति 3 से 7 जनवरी तक रहेगी बाधित*,


प्रिवेंटिव मेंटेनेंस के तहत टाउनशिप के कुछ क्षेत्रों में साढ़े 3 घंटे तक विद्युत आपूर्ति 3 से 7 जनवरी तक रहेगी बाधित,

भिलाई नगर 2 जनवरी । भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएँ विभाग के अन्तर्गत टाउन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा वार्षिक रखरखाव योजना 2022-2023 के तहत टाउनशिप में विद्युतीय मेंटेनेंस कार्य संपादित किये जा रहे हैं। यह कार्य प्रतिदिन योजनानुसार पूर्ण किये जाते हैं। इस कार्य के तहत टाउनशिप में 03 जनवरी, 2022 से 07 जनवरी, 2022 के मध्य विभिन्न स्थानों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेंगी। तिथि अनुसार प्रभावित होने वाले क्षेत्र हैंः-

03 जनवरी को मरोदा व रिसाली सेक्टर का एक तिहाई भाग, 04 जनवरी को सेक्टर-4, 05 जनवरी को सेक्टर-2 का आधा भाग, 06 जनवरी को सेक्टर-1 तथा 07 जनवरी को सेक्टर-6 का एक तिहाई भाग व सेक्टर-2 का आधा भाग तथा सीईजेड में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

उपरोक्त उल्लेखित क्षेत्रों में प्रातः 10.00 बजे से 1.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। नगर सेवाएँ विभाग के टाउन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग ने संबंधित क्षेत्र के निवासियों से सहयोग की अपील की है।