कोरोना संक्रमण से जिले में लॉकडाउन के बनने लगे हालात, 1 दिन के अंतराल में मिले दुगुने मरीज, आज की रिपोर्ट में दोपहर तक 20 मरीज की पुष्टि, बुजुर्ग एवं बीमार के लिए स्वास्थ्य विभाग ने दी चेतावनी
दुर्ग 2 जनवरी । जिले में 1 दिन के अंतराल में दुगने कोरोना के नए मरीज मिले हैं। कल कुबेर इन्क्लेव भिलाई में एक ही परिवार के 4 मरीज सहित जिले में 25 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसमें 15 से 18 साल के 4 बच्चे भी शामिल है । आज दोपहर तक 20 और नए मरीजों की पुष्टि की जा चुकी है । देर शाम तक यह आंकड़ा 50 तक होने की संभावना जताई जा रही है । जिले में पॉजिटिविटी की दर बढ़कर 2% हो चुकी है । स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जिले के नागरिकों से अत्यधिक सावधानी बरतने की अपील की गई है। खासकर बुजुर्गों एवं बीमार व्यक्तियों को घर से बाहर नहीं निकलने की चेतावनी दी गई है। हालात यही रहे तो शीघ्र ही जिले में लॉकडाउन लग सकता है।
जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि नए वर्ष के पहले दिन जिले के विभिन्न जांच केंद्रों में कल 1295 सैंपल एकत्रित किए गए थे। जिसमें से 25 की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। भिलाई के कुबेर एनक्लेव में एक ही परिवार के चार सदस्यों में एक पुरुष एक महिला एवं दो बालक में एक 13 वर्षीय एवं एक 17 वर्षीय शामिल है। इसके अलावा नेहरू नगर वुडलैंड कॉलोनी अमलेश्वर भिलाई निवास से एक युवक एवं शंकराचार्य हॉस्टल जूनवानी से एक 25 वर्षीय युवती, एमटीटी हॉस्टल सेक्टर 3 भिलाई से एक 25 वर्षीय युवक, एनएसपीसीएल टाउनशिप से 44 वर्षीय महिला, रूआबांधा सेक्टर से 17 वर्षीय किशोरी, टाउनशिप में सेक्टर 7 से दो, सेक्टर 6 से 1 संक्रमित मरीज मिले हैं । इस प्रकार से पूरे जिले से 25 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिसके कारण कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर के 82 हो गई है।
*दोपहर तक की रिपोर्ट में मिले 20 मरीज*
जिले में कोरोना का संक्रमण बड़ी तेजी से बढ़ रहा है बढ़ते संक्रमण ने जिला प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दी है। जहां कल 25 में संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं आज दोपहर तक प्राप्त रिपोर्ट में 20 की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि देर शाम तक प्राप्त होने वाली रिपोर्ट में यह आंकड़ा और भी अधिक बढ़ सकता है। लगातार बढ़ रही संख्या को ध्यान में रखते हुए उनके द्वारा जिले के नागरिकों से कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए घर से बाहर ना निकलने की अपील की है। विशेषकर बीमार एवं बुजुर्ग नागरिकों को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
*पॉजिटिविटी की दर बढ़कर हुई 2%*
जिले में कल 1295 सैंपल एकत्रित किए गए थे जिसमें से 25 की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है जिसके कारण जिले में कोरोना पॉजिटिव वृद्धि की दर बढ़कर 2% हो गई है अर्थात प्रति 100 व्यक्तियों में दो व्यक्ति संक्रमित मिल रहे हैं इसे ध्यान में रखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अधिक से अधिक संख्या में कोरोना जांच करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ताकि संक्रमित व्यक्तियों की पहचान की जा सके।
*जिले के हालात बने लॉकडाउन जैसे*
जिले में 1 दिन के अंतराल में दुगने संख्या में संक्रमित मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन की परेशानियां बढ़ गई है पिछले 29 दिसंबर को 7 30 दिसंबर को 11 31 दिसंबर को 11 संक्रमित मरीज मिले थे परंतु 1 जनवरी को 25 मरीज संक्रमित मिले हैं केवल 1 दिन के अंतराल में ही डूबने से भी ज्यादा संख्या में मरीजों का मिलना प्रशासन के लिए परेशानी का सबब बन गया है आज दोपहर तक प्राप्त पहली रिपोर्ट में भी 20 मरीजों की पुष्टि की जा चुकी है जिस तेजी से जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है उसके कारण हालात लॉकडाउन जैसे बन गए हैं। जिला प्रशासन के द्वारा आगामी एक-दो दिनों में ही नाइट कर्फ्यू अथवा कुछ दिनों के लिए लॉकडाउन लिए जाने की संभावना बढ़ गई है।

