तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी ठोकर, बीएसपी कर्मचारियों की मौत

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी ठोकर, बीएसपी कर्मचारियों की मौत


🛑 दुर्ग धमधा मुख्य मार्ग की घटना, ड्यूटी से घर लौट रहे थे संयंत्र कर्मी

दुर्ग 16 मार्च । जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत दुर्ग धमधा मुख्य मार्ग पर विनायक राईस मिल ग्राम करंजा भिलाई के पास तेज रफ्तार कार द्वारा बाइक को ठोकर मार दी। बाइक सवार भिलाई इस्पात संयंत्र कर्मचारी कि इस दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक संयंत्र कर्मी नंदिनी माइंस से ड्यूटी के पश्चात अपने घर लौट रहा था।

जेवरा सिरसा पुलिस चौकी प्रभारी पुरुषोत्तम कुर्रे ने बताया कि बीएसपी कर्मचारी संतराम ठाकुर 50 वर्ष पिता स्व जयराम सिंह ठाकुर 13 मार्च को दोपहर 3:30 बजे के करीब अपने मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 एलएक्स 7306 से बीएसपी नंदनी मांईस ड्यूटी गया था। वहां से ड्युटी करके वापस अपने घर उरला बाइक चलाते आ रहा था । तभी विनायक राईस मिल ग्राम करंजा भिलाई के पास दुर्ग से धमधा मेन रोड पर करीबन दोपहर 03.30 बजे दुर्ग तरफ से आ रही वाहन कार क्रमांक एमपी 51 सीए 2115 का चालक अपनी वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 एलएक्स 7306 को सामने से ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में संतराम ठाकुर को गंभीर चोट आने से वाहन 108 से ईलाज हेतु जिला शासकीय अस्पताल दुर्ग ले गयें जहा डाक्टर द्वारा परीक्षण के पश्चात संत राम ठाकुर को मृत घोषित कर दिया।  जांच पर पुलगांव पुलिस के द्वारा आरोपी वाहन कार क्रमांक एमपी 51 सीए 2115 के चालक के खिलाफ धारा 106(1) बी.एन.एस. का पायें जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।