भिलाई नगर 13 मार्च । थाना उतई पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मंदिर में चोरी करने वाले दो आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया। चोरी गये मशरूका कुल जुमला कीमती 33000 रूपये बरामद किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि कि 12 मार्च को प्रार्थी योगेश कुमार सोनवानी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि गांव डुण्डेरा डुमरडीह रोड में शनिदेव का मंदिर बना हुआ है। जिसमें सोनऊ राम कौशिक पूजा पाठ करता है। 12 मार्च के करीब 06.00 बजे प्रातः फोन से बताया कि शनिदेव मंदिर का ताला टुटा हुआ है मंदिर में चोरी हो गया है। तब जाकर देखा तो मंदिर में लगा हुआ एक CCTV कैमरा का सेट मानिटर सहित, दो नग चांदी का छोटा मुकुट व नगद रकम 900 रू जुमला किमती करीबन 15,000 रू नही था कोई अज्ञात चोर मंदिर का ताला तोडकर अंदर प्रवेश कर CCTV कैमरा, चांदी का छोटा मुकुट एवं नगदी रकम को 11 मार्च के रात बजे से 12 मार्च के 06.00 बजे के मध्य चोरी कर ले गया है। जिसके संबंध में आस पास पता तलाश किया पता नही चला। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
थाना प्रभारी उतई विपिन रंगारी के नेतृत्व में थाना उतई से टीम बनाकर अज्ञात आरोपी एवं चोरी गये मशरूका का पता तलाश किया गया अपराध की विवेचना के दौरान मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम डुंडेरा के विनय पटेल व मनोहर साहू की गतिविधि संदिग्ध है सूचना के आधार पर उक्त दोनो संदेहियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया पुछताछ करने पर आरोपियों द्वारा शनिदेव मंदिर डुंडेरा में चोरी करना स्विकार किया एवं चोरी किये गये सामान को आरोपियों के कब्जे से वजाप्ता शुमार किया गया है। आरोपीगणों के द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर आज 13 मार्च को विधिवत गिर० किया गया है मामला अजमानतीय होने से न्यायालय न्यायिक रिमांड हेतू भेजा गया ।
उक्त कार्यवाही मे थाना उतई के स्टाफ थाना प्रभारी विपीन रंगारी, सउनि अश्वनी कुमार, आर0 385 हुलेश्वर साहू, आर. 967 दुष्यंत लहरे, की सराहनीय भूमिका रही।

