*भिलाई-दुर्ग में सौ लोगों में चार कोरोना संक्रमित, बढी़ मुश्किलें, प्रशासन की आज बैठक*

*भिलाई-दुर्ग में सौ लोगों में चार कोरोना संक्रमित, बढी़ मुश्किलें, प्रशासन की आज बैठक*


भिलाई-दुर्ग में सौ लोगों में चार कोरोना संक्रमित, बढी़ मुश्किलें, प्रशासन की आज बैठक

भिलाई नगर, 3 जनवरी। कोरोना संक्रमण को लेकर भिलाई-दुर्ग के हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। कल रविवार को 733 लोगों की जांच में 33 की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से जिले में हड़कंप मच गया है क्योंकि एक्टिव 79 से बढ़कर 112 हो गए हैं। प्रशासन की ओर से कल रात जारी बुलेटिन के अनुसार पॉजीटिविटी रेट 4 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गया है। अब हर 100 लोगों में 4 लोग कोरोना संक्रमित हैं। कल की रिपोर्ट बाद भिलाई का वैशाली नगर, शांति नगर, सुपेला, हुडको, सेक्टर-4, फरीद नगर, कुरुद, राम नगर मुक्तिधाम, पावर हाउस, कैंप-1, सेक्टर-5, जवाहर नगर, सेक्टर-1, बैकुंठधाम, कोहका पुरानी बस्ती, रिसाली, दुर्ग में आदर्श नगर, मोहन नगर, सीआईएसएफ उतई, आनंद नगर, एनएसपीसीएल, ब्राम्हणपारा, पंचशील सोसाइटी, सीआईएसएफ आरटीसी, भिलाई-3 में पदुम नगर, सुभाष चौक, चरोदा में कोरोना मरीज मिले हैं।