सच से मुंह छिपा कर सदन से भूपेश बघेल का बहिर्गमन नहीं पलायन था – विजय शर्मा

सच से मुंह छिपा कर सदन से भूपेश बघेल का बहिर्गमन नहीं पलायन था – विजय शर्मा


भिलाई नगर 13 मार्च । नगर पंचायत पाटन के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र में मैं इस विषय पर बताना चाहता हूं कि चुनाव के पूर्व भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जनहित में आंदोलन किया गया था।

उसी दौरान प्रधानमंत्री आवास को लेकर स्पष्ट था कि कुल 9 लाख 33 हजार आवास बने थे। विधानसभा चुनाव के बाद विष्णु देव की सरकार बनी थी तो हमने घोषणा की थी कि 18 लाख आवास बनाएंगे। श्री शर्मा ने बताया कि 2011 की सर्वे सूची में 699331 आवास बने थे। अपूर्ण आवास की संख्या 246000 थी। सीएम आवास योजना के में चिन्नांकित 47090 आवास कुल मिलाकर 18 लाख 12627 आवास थे। यही बात सदन में मेरे द्वारा कही जा रही थी। परंतु पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जो बहिर्गमन किया था उसे मैं पलायन मानता हूं इस बात को पाटन में बड़ी स्पष्टता के साथ कहना चाहता हूं कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा गरीबों के आवास का गरीबों के हक को मारा है सदन में यही बता रहे थे परंतु भूपेश बघेल कुछ सुना ही नहीं चाहते थे।


नक्सली नीति पर पूछे गए सवाल के दौरान श्री शर्मा ने कहा कि नक्सली नीति बहुत बड़ी योजना बनी हुई है। अभी बता रहा हूं और बजट सत्र में मैं सारे विषयों को रखूंगा। प्रारंभिक तौर पर मैं बताना चाहता हूं कि जो नक्सली समर्पण करेंगे उनको रहना खाना 3 वर्ष तक मुफ्त में मिलेगा। स्किल डेवलपमेंट के लिए भी उनको अवसर दिया जाएगा । उनको ₹10000 महीना दिया जाएगा और प्लाट अथवा प्रधानमंत्री आवास देना है वह भी दिया जाएगा। समर्पण करने वाले नक्सलियों को उनका इनाम की राशि भी देना है और जो हथियार लेकर आएंगे उनकी राशि भी उन्हें प्राप्त होगी। अगर ग्रुप में नक्सली समर्पण करते हैं तो उन्हें दुगनी राशि मिलेगी। इन सारे प्रावधानों के अलावा और भी बड़े प्रावधान किए गए हैं। अंत में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के द्वारा प्रदेश की जनता को होली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।