भिलाई में अली फर्नीचर दुकान में लगी आग, फायर टीम दुर्ग ने आग पर काबू पाया

भिलाई में अली फर्नीचर दुकान में लगी आग, फायर टीम दुर्ग ने आग पर काबू पाया


भिलाई नगर 12 मार्च । छावनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अली फर्नीचर कैंप दो तालाब के पास गुमटी में देर रात आग लग गई। सूचना मिलते ही अग्नि सेवन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग की फायर टीम ने तत्काल पहुंचकर आग को बुझाया एवं अन्य दुकानों तक बढ़ने से रोका।

जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी दुर्ग नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अली फर्नीचर पावर हाउस की गुमटी पर आग लगने की सूचना पर अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन की दमकल टीमों को मौके पर तत्काल रवाना किया गया, और वहाँ पहुँचकर अग्निशमन कर्मियों ने जलते हुए फर्नीचर की गुमटी पर बड़े बहादुरी से आग पर क़ाबू पाया और आग पर क़ाबू पाने में 1 अग्निशमन गाड़ी पानी उपयोग किया गया। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात माना जा रहा है ।
जिसकी जांच फिलहाल पुलिस द्वारा किया जा रहा है। अग्निशमन कर्मी वा‌.चा. धन्नू यादव (दल प्रभारी)
फायरमैन. संतोष मढ़रिया, नरोत्तम टंडन, राजू लाल, हीरामन द्वारा एक अच्छी टीम बनाकर आगजनी स्थान पर समय पर पहुँच कर आग को समय पर काबू पाया लिया गया एवं स्पॉट पर किसी भी प्रकार की घटना नहीं हुआ ।