*रास्ता रोक शराब के लिए रूपये मांगे और दो से की मारपीट, मामला खुर्सीपार का*

*रास्ता रोक शराब के लिए रूपये मांगे और दो से की मारपीट, मामला खुर्सीपार का*


रास्ता रोक शराब के लिए रूपये मांगे और दो से की मारपीट, मामला खुर्सीपार का

भिलाई नगर, 3 जनवरी। दोस्त की सालगिरह पार्टी से लौट रहे बाईक सवारों का रास्ता रोक खुर्सीपार में दो युवकों ने शराब पीने के लिए रूपये मांगे और नहीं मिलने पर मारपीट की। देर रात खुर्सीपार पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय अजय राजभर निवासी मांझी चौक तिरंगा नगर केनाल रोड खुर्सीपार पेशे से ड्रायवर है। वह बीती रात पावर हाउस से दोस्त की सालगिरह पार्टी से अपने मित्र अली अजहर के साथ बाईक से 11 बजे घर लौट रहा था तभी अशरफी मस्जिद के सामने अमित पान ठेला खुर्सीपार में माजिद खान तथा यश ने उन्हें रोक शराब पीने के लिए जबरन रूपये मांगे। रूपये नहीं होने की बात सुनते ही दोनों ने गाली देते हुए अजय को पीटने लगे। अजहर अली और आकाश ने बीच बचाव किया तो आकाश को भी माजिद खान तथा यश ने पीट दिया। अजय के गाल व जबड़ा तथा आकाश सिंग के सिर, चेहरा और मस्तक में चोट आई है। खुर्सीपार थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 327, 34 और 506 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।