*रूपये न देने पर जमकर पीटा-सिर फोड़ भाग गया आरोपी, पीड़ित सेक्टर-9 हास्पिटल में भर्ती*

*रूपये न देने पर जमकर पीटा-सिर फोड़ भाग गया आरोपी, पीड़ित सेक्टर-9 हास्पिटल में भर्ती*


रूपये न देने पर जमकर पीटा-सिर फोड़ भाग गया आरोपी, पीड़ित सेक्टर-9 हास्पिटल में भर्ती

भिलाई नगर, 3 जनवरी। शराब पीने के लिए रूपये न देने पर सेक्टर-6 में एक युवक का आरोपी ने मारपीट कर सिर फोड़ दिया। मारपीट की खबर लगते ही जब युवक के चाचा और भाई घटनास्थल पर पहुँचे तो आरोपी भाग निकला। घायल युवक को लहूलुहान हालत में सेक्टर-9 हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। 

भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि सिविक सेंटर में गुपचुप चाट व्यवसायी रूआबांधा निवासी 34 वर्षीय प्रमोद खैरवार को रात 12:30 बजे फोन पर सूचना मिली कि सेक्टर-6 सड़क-48 के पास उसके भाई विकास से एक युवक मारपीट कर रहा है। प्रमोद अपने चाचा राजकपूर खैरवार को लेकर वहां पहुंचा तो विकास को एक लड़का ताबड़तोड़ मार रहा था और दो लड़कियां भी वहीं खड़ी थीं। विकास को पीटने वाला लड़का इनको देखकर भाग गया। लड़कियों से उस लड़के का नाम पूछने पर आरोपी की पहचान एस अजय के रूप में हुई है। विकास को मारपीट से सिर और पैर में गंभीर चोट लगी है। उसे परिजनों ने तत्काल सेक्टर-9 अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया। विकास बताया कि  एस अजय शराब पीने के लिये रूपये मांगा और नहीं देने पर उससे मारपीट की है। आज विकास के भाई प्रमोद की रिपोर्ट पर भिलाई नगर पुलिस आरोपी एस अजय के खिलाफ धारा 294, 323, 327, 506 के तहत जुर्म दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।