छत्तीसगढ़ में थाना प्रभारी को पुलिस महानिरीक्षक ने किया निलंबित

छत्तीसगढ़ में थाना प्रभारी को पुलिस महानिरीक्षक ने किया निलंबित


🛑 आबकारी मामले में गंभीर लापरवाही के बाद हुई कार्यवाही

सीजी न्यूज ऑनलाइन 11 मार्च। अवैध शराब मामले में गिरफ्तार सात आरोपियों को न्यायालय से जमानत मिल गई। कोनी टीआई नवीन देवांगन ने आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को न्यायालय में पेश नहीं किया, जिससे उन्हें राहत मिली। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए आईजी डॉ. संजीव शुक्ला ने कोनी टीआई को निलंबित कर दिया है।
कुछ दिन पहले कोनी क्षेत्र के लोफंदी गांव में महुआ शराब पीने से नौ लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद एसपी ने अवैध शराब बिक्री पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पुलिस ने विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

हालांकि, पुलिस ने आरोपियों के पुराने आपराधिक मामलों को केस डायरी में शामिल नहीं किया। इसका फायदा उठाकर आरोपियों ने जमानत याचिका दायर की, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया। इस चूक पर आईजी ने नाराजगी जताते हुए इसे गंभीर लापरवाही माना और टीआई नवीन देवांगन को निलंबित कर दिया।