🛑 फायर टीम दुर्ग ने आधा दर्जन से ज्यादा सिलेंडर सुरक्षित निकले, जांच में जुटी पुलिस
दुर्ग 11 मार्च । थाना पुलगाँव क्षेत्र के अंतर्गत विद्युत नगर स्थित घर पर मंगलवार की सुबह आग लग गई। इस भयानक आगजनी घर पर रखी एक कार सहित पांच गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग की फायर टीम ने पहुंचकर इस भयानक आग पर काबू पाया। घर के अंदर से करीब आधा दर्जन सिलेंडर एवं चार एसी सुरक्षित बाहर निकले इस आगजनी की घटना से देवांगन दंपति को भारी नुकसान हुआ है आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो सका है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि श्रीमती कमला देवांगन के घर पर आग लगने की सूचना पर अग्निशमन कार्यालय दुर्ग से अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन की दमकल टीमों तत्काल रवाना किया गया और वहाँ पहुँचकर अग्निशमन कर्मियों ने जलते हुए घर की भीषण आग पर बड़े बहादुरी से क़ाबू पाया और आग पर क़ाबू पाने में 1 अग्निशमन गाड़ी पानी उपयोग किया गया। घर पर रखें एक टाटा नेक्सॉन, पांच गाड़ियाँ, लगभग चार ए.सी , करीबन 6 से सात गैस सिलेंडर को घर से निकाला और घर पर रखे अन्य सामान बुरी तरह जलकर राख हो गए। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात माना जा रहा है । जिसकी जांच फिलहाल पुलिस द्वारा किया जा रहा है।अग्निशमन कर्मी वा.चा. धन्नू यादव , भगवती बंजारे (दल प्रभारी) फायरमैन. संतोष मढ़रिया, नरोत्तम टंडन, राजू लाल, हीरामन , नीतिन , अवतार , योगेश्वर द्वारा एक अच्छी टीम बनाकर आगजनी स्थान पर समय पर पहुँच कर आग को समय पर काबू पाया लिया गया एवं स्पॉट पर किसी भी प्रकार की घटना नहीं हुआ। जिला सेनानी से सभी नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में
अग्निशमन कार्यालय नंबर दुर्ग – 0788-2320120, 2320121, 2322571, 112 को सूचित करें।

