भिलाई में डायल 112 के आरक्षक से युवक ने की मारपीट, वर्दी भी फाड़ी

भिलाई में डायल 112 के आरक्षक से युवक ने की मारपीट, वर्दी भी फाड़ी


🛑 शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाते हुए वाहन से तोड़फोड़, छावनी थाने में FIR दर्ज

भिलाई नगर 11 मार्च । छावनी थाना के छत्रपाल बिसेन आरक्षक क्र 1690 के साथ डायल 112 ड्यूटी के दौरान मौका स्थल पर युवक के द्वारा अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की एवं वर्दी भी फाड़ दी। साथ ही शासकीय वाहन से तोड़फोड़ करते हुए शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। आरक्षक की रिपोर्ट पर से छावनी पुलिस के द्वारा आरोपी शुभम तिवारी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में दिया।
थाना छावनी में पदस्थ है। 9 मार्च को डयूटी डायल 112 में 14X21 डयूटी में थी। इसी दौरान डयूटी के डायल 112 ईआरव्ही में कम्पेलन क्रमांक डीआरजी 107 में 18.53 बजे.सडक दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई थी। इस पर बसंत टाकीज जी.ई.रोड मौके पर पहुंचा जहां पर कुछ लोग इक्टठा थे। उस भीड़ में एक व्यक्ति शुभम तिवारी को मुलाहिजा हेतु ले जाने पर आरक्षक से अभद्र व्यहवहार करते हुए गाली गलौज करने लगा । इस दौरान वाहन में बैठाने पर डयूटी के डायल 112 के वाहन क्रमांक CG037094 के पीछे दरवाजे के कांच को तोडफोड कर अभद्र व्यहवहार कर गाली गाली गलौज करते हुए आरक्षक की वर्दी को फाड दिया गया एवं जान से मारने की धमकी देकर शासकीय कार्य में बांधा डाला गया। आरक्षक छत्रपाल बिसेन की रिपोर्ट पर से आरोपी शुभम तिवारी132-BNS, 221-BNS, 3(2)-PRE, 296-BNS, 121-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध पंजीबद कर विवेचना में लिया है।