*न्यू ईयर सेलिब्रेट करने सहेलियों के साथ क्लब पहुंची छात्रा से मोहल्ले के युवक ने की मारपीट, जुर्म दर्ज*

*न्यू ईयर सेलिब्रेट करने सहेलियों के साथ क्लब पहुंची छात्रा से मोहल्ले के युवक ने की मारपीट, जुर्म दर्ज*


न्यू ईयर सेलिब्रेट करने सहेलियों के साथ क्लब पहुंची छात्रा से मोहल्ले के युवक ने की मारपीट, जुर्म दर्ज

भिलाई नगर, 3 जनवरी। स्टेशन मरोदा की कालेज छात्रा नेहरू नगर में जब अपनी फ्रेंड्स के साथ न्यू ईयर पार्टी कर रही थी तभी मोहल्ले का युवक वहां आ धमका और जबरन छात्रा को साथ चलने कहा, मना करने पर उसने छात्रा से मारपीट की और जब लोग इकट्ठा हुए तो वह बाईक से भाग निकला। प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा ने परिजनों के साथ सुपेला थाना पहुँच रिपोर्ट दर्ज करवायी है। 

सुपेला थाना एसआई लखेश गंगेश ने बताया कि स्टेशन मरोदा नेवई निवासी 18 वर्षीय रंजना बीए प्रथम वर्ष की उतई कालेज में छात्रा है। वह अपनी सहेली पिंकी राजपूत, पिंकी भट्ट और पायल के साथ नेहरू नगर स्थित बीट एन बाईट क्लब में बीती शाम पहुँची और केक काटने के बाद ये सभी खाना खा रहे थे तभी स्टेशन मरोदा नेवई निवासी होमेंद वहां पहुंचा और रंजना को यहां नया साल मनाने के लिये कौन लाया है, पूछने लगा। रंजन बोली कि मैं अपने मर्जी से सहेलियों के साथ आयी हूं। तब होमेंद गुस्सा हो उसे खींचते हुये क्लब से नीचे लाया और नेहरू नगर गुरुद्धारा के पास बाईक में बैठ बोलने लगा। रंजना के मना करने पर होमेंद आवेश में आकर गाली गलौज करते हुए रंजना को पीटने लगा। होमेंद के हाथ में पहने हुए कड़े से रंजना को काफी चोट आई। देखते ही देखते वहां भीड़ जमा होने लगी तो होमेंद बाईक से फरार हो गया। रंजना की सूचना पर पिंकी वहां पहुंची और दोनों भिलाई नगर थाना गई। वहां से रंजना को शासकीय अस्पताल सुपेला में उपचारार्थ भेजा गया। उसके पिताजी सुनील ठाकुर, चाचा अशोक ठाकुर रात हो जाने की वजह से घर ले गए। सुबह रंजना की रिपोर्ट पर आरोपी होमेंद के खिलाफ धारा 294, 323 व 506 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।