लखमा का साव से प्रश्न आठवें दिन ईडी आ गई, मैंने विजय से पूछा चौथे दिन ही पहुंची ईडी

लखमा का साव से प्रश्न आठवें दिन ईडी आ गई, मैंने विजय से पूछा चौथे दिन ही पहुंची ईडी


🛑 11 घंटे तक जांच की हाथ लगा झुनझुना, मुझे बदनाम करने भाजपा ने रची साजिश

भिलाई नगर 10 मार्च । ईडी की 11 घंटे की जांच के बाद समर्थको एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से रूबरू होने सामने आए भूपेश बघेल ने कहा कि ईडी भेजना भाजपा का षड्यंत्र है। केवल बदनाम करने, फसाने, अपमानित करने, एवं प्रताड़ित करने हमारे घर पहुंचे हैं।

श्री बघेल ने कहा कि कवासी लखमा ने विधानसभा में प्रश्न पूछा, आठवे दिन लखमा के घर ईडी पहुँच गईं, मैंने चार दिन पहले प्रश्न विजय शर्मा से पूछा तो चौथे दिन ई डी आ गईं. आज की कार्रवाई से बौखला गए है, मेरे घर से 33 लाख नकद ले गए, मेरे घर में रेड के माध्यम से बदनाम करने आये थे, मुझे पंजाब का महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है घबरा गए है. ओ पी चौधरी के बार बहुत विभाग है, मुख्यमंत्री के पास आबकारी विभाग है कितने नोटिस दिए है. कोई पूछताछ नहीं किये, कितना सोना, चांदी है बताये और कुछ नहीं, सोना छोड़ गए, 33 लाख नकद ले गए, मेरे घर में जो कागजात मिले वह अभिषेक सिंह के है नहीं लेकर गए. ई डी सबसे बड़ी संस्था है, मुझे बदनाम करना, मुख्यमंत्री विधानसभा में लिखा हुआ बोलते है, भूपेश बघेल कभी अपने लिए कभी नहीं लडता, जनता और किसान के लिए लडता है।

2-3 साल से ईडी का कर रहा था इंतजार

घर से बाहर आते ही भूपेश बघेल ने समर्थकों एवं पूरे प्रदेश से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए कहा कि आज सुबह 7:00 बजे सो कर उठा था। चाय पीते हुए पेपर पढ़ रहा था। कुछ लोग पहुंचे अपना परिचय ईडी अफसर के रूप में दिया। मैंने कहा आईए आपका दो-तीन साल से इंतजार कर रहा था। चाय पीजिए ..। उन अफसर ने जांच करने की बात कही । मेरा पहला सवाल था सर्च वारंट लेकर आए हो.. मेरे घर में घुसने के पहले सर्च वारंट दिखाइए बिना सर्च वारंट के घुस नहीं सकते।