🛑 दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे कैद हुए चोर
भिलाई नगर 09 मार्च। छावनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सर्कुलर मार्केट पावर हाउस स्थित खुशी ट्रेडर्स पान मसाला की दुकान का कुंदा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। नगदी एवं सिगरेट चोरी कर फरार हो गया। रिपोर्ट पर छावनी पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया है। दुकान में लगे सीसीटीवी कमरे में तीनों कर कैद हो गए हैं।

छावनी पुलिस ने बताया कि भूपेन्द्र सिह उम्र 40 वर्ष पिता रूप सिंह प्रकाश आटा चक्की के पीछे बिहारी मोहल्ला केम्प 02 भिलाई में रहता है। श्रीराम डेयरी के सामने सर्कुलर मार्केट केम्प 02 भिलाई में खुशी ट्रेडर्स पान मसाला विक्रय का होलसेल की दुकान का संचालक है। कल रात्रि करीबन 10.30 बजे दुकान के शटर में ताला बंद कर घर चला गया था।

मोबाईल बंद था आज प्रात 04.30 बजे मार्केट का चिल्ली पेटर आया और बताया कि तुम्हारी दुकान का शटर उठा हुआ है कुंडी टूटी हुयी है। चोरी की शंका होने पर उनके साथ अपने दुकान आया तो देखा कि दुकान का शटर उठा हुआ है। दोनो तरफ की कुंडी टूटी हुयी है शटर उठाकर देखा तो दुकान का सामान अस्त व्यस्त था दुकान के गल्ले का लाक टूटा था। सामान चेक करने पर दुकान के रेक में रखे ITC कपनी की सिगरेट 06 पुडा छोटी गोल्ड, Marlboro कंपनी की सिगरेट 16 पुडा, कीमत 32000 रू नगदी रकम 7000 रू जुमला कीमती 39000 रू को किसी अज्ञात चोर कल रात्रि 11.00 बजे से आज प्रात 04.30 बजे के मध्य दुकान में लगे दोनो तरफ ताले में फंसी कुंडी तोडकर शटर उठाकर अंदर प्रवेश कर उक्त मशरूका को चोरी कर ले गया है।

