🛑 सुबह सुबह दर्ज़नों टीमों ने एक साथ दी दबिश
सीजी न्यूज ऑनलाइन 9 मार्च । छत्तीसगढ़ में ACB, EOW की रेड पड़ी है। रायगढ़, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा समेत 14 ठिकानों पर कार्रवाई चल रही है। सुकमा में निलंबित DFO अशोक पटेल सहित छिंदगढ़ और कोंटा के 2 शिक्षकों के घर जांच जारी है।जानकारी के मुताबिक जगदलपुर में AC ट्राइबल आनंद जी सिंह के तीन ठिकानों पर आर्थिक अपराध शाखा (EOW) के छापा मारने की खबर है।
वही बीजापुर, दंतेवाड़ा और जगदलपुर आवास में रेड मारे जाने की खबर है। जानकारी के मुताबिक सप्लाई और वित्तीय गड़बड़ी से जुड़ा पूरा मामला है। DMF की राशि में गड़बड़ी से जुड़े होने की आशंका जतायी जा रही है।
सुकमा में एक शिक्षक के घर भी ACB की टीम ने दबिश दी है। वही सुकमा जिले में कई ठिकानों में ACB व EOW का छापा पड़ा है।सुकमा DFO समेत कई अन्य के ठिकानों में छापा पड़ा है।कई ठिकानों में ACB व EOW की टीम की कार्रवाई चल रही है। कोन्टा व छिंदगढ़ में कई ठिकानों में टीम ने दबिश दी है।
दक्षिण बस्तर के अन्य ज़िलों में भी छापेमारी की खबर है। जानकारी DFO सुकमा के निवास पर ACB व EOW की टीम पहुंची है।

