🛑 श्रमिकों की BMS से हो हाज़री
सीजी न्यूज ऑनलाइन 08 मार्च। हिंदुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन ने अपरान्ह 2:30 बजे आईआर के महाप्रबंधक विकास चंद्रा सँग सौजन्य मुलाक़ात कर नव गठित टीम का परिचय कराया।
पंजीयन कार्यालय से मिला पत्र संगठन को लगी मुहर-सोनी
संगठन के महासचिव योगेश सोनी ने बताया श्रमायुक़्त रायपुर पंजीयन कार्यालय से हिंदुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक युनियन के वार्षिक विवरण 2022-2023 सहित निर्वाचन माहिती वर्ष 2025 फार्म ई जांच के दौरान सही पाया गया। प्रबंधन संग बैठक मे ई फार्म सहित तमाम दस्तावेज की प्रतिलिपि आई आर प्रबंधन को सौपते हुए संगठन से संबंधित सारी जानकारी साँझा की।

शोषण खत्म हो इस दिशा मे प्रबंधन उठा रही ठोस कदम
हिटसू की टीम ने ठेका श्रमिक व आउट सौर्स वर्करो के हितो मे प्रबंधन द्वारा उठाये जा रहे कदम /पहल की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया व आने वाले समय मे तमाम श्रमिकों का शोषण रुके । श्रमिकों को सारे अधिकार मिले इस दिशा मे और भी कड़े कदम उठाने की आवश्यकता सहित BMS से 100% श्रमिकों की हांजरी सुनिश्चित करने संगठन ने आज चर्चा के दौरान इस पर जोर दिया।
आज सौजन्य मुलकात मे प्रबंधन के तरफ से आई आर महाप्रबंधक विकास चंद्रा, सहायक महाप्रबंधक रोहित हरित व संगठन से महासचिव योगेश सोनी, सहामहासचिव संतोषी मंडावी, उपाध्यक्ष तुहेन्द्र सिँह, वाय वेंकट सुबलू, सबीना, व कोषाध्यक्ष रूपेंद्र ठाकुर मुख्य रूप से शामिल थे।

